श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और संकीर्तन करने से भगवान् श्री कृष्ण की कृपा मिलती है : डॉ. सुरेश मिश्रा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन, पिपली (कुरुक्षेत्र) के अध्यक्ष व श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि श्री मार्तण्ड पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त 2025 को रात 11:50 बजे आरंभ होकर 16 अगस्त की रात 9:35 बजे तक रहेगी।
सूर्य उदय तिथि के अनुसार, 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी होगी।
अतः श्री दुर्गा मंदिर पिपली में शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को स्मार्त और गृहस्थ लोग पूजन करेंगे और श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे ।
जबकि शनिवार 16 अगस्त 2025 को वैष्णव संप्रदाय और ब्रजवासी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पौराणिक महत्त्व : जब-जब भी असुरों के अत्याचार बढ़े हैं और धर्म का पतन हुआ है तब-तब भगवान ने पृथ्वी पर अवतार लेकर सत्य और धर्म की स्थापना की है। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में भगवान कृष्ण ने अवतार लिया। भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अतः इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी अथवा जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन स्त्री-पुरुष रात्रि बारह बजे तक व्रत रखते हैं। इस दिन मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं और भगवान कृष्ण को झूला झुलाया जाता है।भगवान श्री कृष्ण सोलह कलाओं से संपन्न सम्पूर्ण अवतार है। जिन्होंने जीवन को एक लीला समझकर जीना सिखाया। पिता वसुदेव और माँ देवकी ने जन्म दिया I यशोदा और नन्द बाबा ने बचपन से माता पिता के रूप में पालना की I गोपालों के साथ अनेकों लीलाएं की I कर्मयोगी बनकर कर्म करना सिखाया I
सुख समृद्धि का विशेष उपाय : श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उपवास श्रद्धा से करें और उनका मानसिक जप तप और ध्यान करें I माखन और मिश्री का भोग लगाए I भगवान श्री कृष्ण को अर्पित की हुई बांसुरी अपने शयनकक्ष में सुख समृद्धि हेतु रखें I
भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए शुभ मंत्र का जाप श्रद्धा भक्ति से करें :

  1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  2. ॐ नारायणाय नमः
  3. ॐ अच्युताय नमः
  4. ॐ अनन्ताय नमः
  5. ॐ वासुदेवाय नमः
    भगवान श्री कृष्ण का नाम संकीर्तन सभी भक्त अपनी श्रद्धा और भावना से कर सकते है उसका बहुत लाभ है। राधे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण,गोविंद, राधेश्याम आदि।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Wed Aug 13 , 2025
केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।केयू में चलाया गया स्वच्छता अभियान। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 12 अगस्त : तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, गर्व और एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश के प्रति अटूट प्रेम और […]

You May Like

Breaking News

advertisement