धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, भयमुक्त और अच्छा माहौल देगी पुलिस : भौरिया

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, भयमुक्त और अच्छा माहौल देगी पुलिस : भौरिया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस ने तैयार किया डिटेल एक्शन प्लान।
18 महकमों का लिया जाएगा सहयोग। क्रिमिनल को पकड़ने के लिए जिले के क्राइम को लेकर की जा रही है स्टडी।
साइबर अपराध के प्रति आमजन को किया जा रहा है जागरूक।

कुरुक्षेत्र 1 अगस्त : पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, भयमुक्त, अच्छा और शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगा। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र जिला को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस ने एक डिटेल एक्शन प्लान तैयार किया है। अहम पहलू यह है कि इस प्लान को अमलीजामा पहनाने के लिए 18 महकमों का भी सहयोग लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने सोमवार को एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जिले से क्राईम और नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगी। पुलिस द्वारा इसको लेकर एक प्लान के तहत शेड्यूल भी तैयार किया गया है। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए आमजन के सहयोग भी बहुत जरुरी है। जिले में नशे के खात्मे को लेकर हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 18 विभागों की एक संयुक्त कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें गांव से लेकर हर स्कूल, हर कालेज और वार्ड, सब डिवीजन, जिला और राज्य स्तर पर डिटेल में स्टडी का करके एक्शन प्लान बनाया गया है। अगर सभी मिलकर इसमें अपना पूर्ण सहयोग करेंगे तो निकट भविष्य में इसके काफी अच्छे परिणाम नज़र आएंगे।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन जागरूकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते है। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाये जाते है। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है या आप किसी ऑनलाईन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करवायें या नजदीक पुलिस चौकी या पुलिस स्टेशन पर अपनी शिकायत दर्ज करवायें। जिला में साइबर सेल और साईबर हेल्प डेस्क गठित है, जो काम रही है। साइबर ठगी होने पर तुरन्त टोल-फ्री नम्बर 1930 पर काल करे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला विख्यात संगीत सम्राट मोहम्मद रफ़ी के जनाजे में हुए थे शामिल

Mon Aug 1 , 2022
कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला विख्यात संगीत सम्राट मोहम्मद रफ़ी के जनाजे में हुए थे शामिल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र के उभरते युवा कलाकारों ने मोहम्मद रफ़ी के गीतों से प्रेरणा वृद्धाश्रम में दी जबरदस्त प्रस्तुतियां।कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में […]

You May Like

advertisement