पुलिस ने चलाया जिला जेल में चैकिंग अभियान

पुलिस ने चलाया जिला जेल में चैकिंग अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जिला पुलिस द्वारा जिला जेल कुरुक्षेत्र में चलाया गया चैकिंग अभियान।

कुरुक्षेत्र 19 अप्रैल : आज पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जिला जेल कुरुक्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।
जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि आज जिला जेल कुरुक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया की अगुवाई में जिला पुलिस के करीब 50 जवानो की टीम ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस सर्च अभियान में डीएसपी रामदत्त नैन, अपराध अन्वेषण शाखा-1, अपराध अन्वेषण शाखा-2 व महिला थाना कर्मचारियों की टीमो ने जेल के कोने-कोने को छाना। पुलिस की टीमो द्वारा प्रत्येक बैरिक की तलाशी ली गई तथा जेल में बंद हवालाती और कैदियों की भी तलाशी ली गई। इस सर्च अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध गतिविधि व वस्तु नही मिली है। अभियान के दौरान पुलिस टीम के साथ जेल अधीक्षक श्री सोमनाथ जगत तथा जेल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सर्च अभियान रुटीन का काम : एसएस भोरिया।
पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने कहा कि जेल में सर्च अभियान पुलिस का रुटीन वर्क है। समय-समय पर इस तरह के सर्च अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि जेल में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि तो नही है। उन्होने बताया कि बुधवार को जिला पुलिस द्वारा जिला जेल कुरुक्षेत्र में रुटीन सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि व वस्तु नही मिली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था को जांचा गया जो जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पाये गये। जिला जेल सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

180 से अधिक बच्चों को समाजसेवियों ने नोटबुक व पैन पैंसिल वितरित की

Wed Apr 19 , 2023
180 से अधिक बच्चों को समाजसेवियों ने नोटबुक व पैन पैंसिल वितरित की। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नोटबुक व पैन पैंसिल मिलने से बच्चों के चेहरों पर आई रौनक। कुरुक्षेत्र, 19 अप्रैल : आजकल स्कूलों के नए शिक्षा सत्र में बच्चों के एडमिशन हो रहे […]

You May Like

advertisement