थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।उसके पास से पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी।थाना भोजीपुरा के गांव सैदपुर चुन्नीपुर निवासी मान खां कस्बा से स्मैक खरीदकर ले जा रहा है। सूचना पर भरोसा करके पुलिस टीम ने राधाकृष्ण मंदिर के पास रबर फैक्ट्री कालोनी के दूसरे गेट के पास खड़े मान खां को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेनें पर उसके पास से स्मैक बरामद की गई। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी मान खां ने स्मैक बेचने वाले कस्बा के शातिर तस्कर के गुर्गे का नाम बताया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।सूत्रों की माने तो एक सभासद आरोपी को स्मैक बेचने वाले शातिर तस्कर के गुर्गे को बचाने के चक्कर में पुलिस से सेटिंग करने का प्रयास कर रहा है।रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तस्कर मान खां को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खण्डेलवाल कॉलेज में मण्डल भर के सैन्य अधिकारी हुये सम्मानित

Mon Jun 23 , 2025
खण्डेलवाल कॉलेज में मण्डल भर के सैन्य अधिकारी हुये सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : खंडेलवाल कॉलेज में देश भक्ति एवं एकता अखंडता और 26 युवा बलिदानों का हृदय से स्मरण करने हेतु एक कार्यक्रम सिंदूर शौर्य सम्मान के रूप में मनाया गया जिसमें आतंकवादी के विरुद्ध चलाए गए […]

You May Like

Breaking News

advertisement