Uncategorized

राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं को तरूण हत्या काण्ड में दिल्ली जाने से हाईवे झुमका तिराहे पर थाना पुलिस ने रोका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तरूण हत्या काण्ड मामले में दिल्ली जाने से थाना पुलिस द्वारा झुमका तिराह पर ही रोक दिया गया।
होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में मामूली विवाद में हुई तरुण की पीट पीट कर हत्या मामले में बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता मृतक तरुण के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने दिल्ली उत्तमनगर के लिए रवाना हो रहे थे । तथा झुमका तिराह पर पहुंचे तभी सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा बुझाकर वहां जाने से रोक दिया। तथा जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया । तथा इस मौके पर मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री हरीश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, मंत्री आदेश गंगवार, मंत्री देव ठाकुर, तहसील मंत्री सौरभ शर्मा, तहसील मंत्री शिवा राठौर, कमल कश्यप, राष्ट्रीय महिला परिषद की तहसील मंत्री रितु वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel