जेबी मोटर्स का प्रदूषण जांच लाइसेंस दो महीने के लिए निलंबित

जेबी मोटर्स का प्रदूषण जांच लाइसेंस दो महीने के लिए निलंबित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : न्यूज़ चैनल और अखबार में लगी खबर पर उप परिवहन आयुक्त ने कार्रवाई कर जेबी मोटर्स का प्रदूषण जांच लाइसेंस दो महीने के लिए किया निलंबित। उपभोक्ताओं से 65 की जगह वसूल रहे थे 120 रुपये । जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि वाहनों के प्रदूषण जांच के लिए निर्धारित फीस 65 रुपये की जगह 120 वसूलने के मामले में उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम ने जेबी मोटर्स का प्रदूषण जांच लाइसेंस दो महीने के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई न्यूज़ चैनल और अखबार में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर विभागीय अफसरों ने जांच कराने के बाद की है।
बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित महानगर कॉलोनी में रहने वाले प्रमुख समाजसेवी यशेंद्र सिंह एडवोकेट पांच मार्च को अपनी स्कूटी का प्रदूषण जांच कराने बड़ा डाकखाना के पास जेबी मोटर्स पर गए थे। जहां जांच के नाम पर उनसे 120 रुपये वसूले गए, जिसका उन्होंने ऑनलाइन भुगतान किया था, जबकि जो रसीद दी गई उस पर 65 रुपये फीस लिखी थी। फीस का पता न चल पाए इसलिए उसके ऊपर ही मुहर और हस्ताक्षर किए हुए थे। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय सिंह से की तो उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय सिंह ने जेबी मोटर्स का प्रदूषण जांच का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम ने 19 मई को आदेश जारी कर जेबी मोटर्स का प्रदूषण जांच लाइसेंस दो महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जानकारी करने पर शिकायतकर्ता यशेन्द्र सिंह एडवोकेट ने मीडिया को बताया कि यह बड़ा गंभीर मामला है यह लोग पढ़े-लिखे लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार एवं अवैध वसूली कर रहे हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। और इसी प्रकार से आम जनता से वसूली की जा रही होगी। और बताया कि इस मामले में जेबी मोटर्स के खिलाफ पुलिस से शिकायत करके रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर न्यायालय की भी शरण ली जाएगी ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दहेज के मुकदमे से नाराज पति ने चुपचाप रचाई दूसरी शादी, पुलिस जांच में जुटी

Tue May 20 , 2025
दहेज के मुकदमे से नाराज पति ने चुपचाप रचाई दूसरी शादी, पुलिस जांच में जुटी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बारादरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से शादी कर धोखाधड़ी करने और वैवाहिक जीवन बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस […]

You May Like

advertisement