“प्रौद्योगिकीय एवं सुरक्षा” विशेष जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

“प्रौद्योगिकीय एवं सुरक्षा” विशेष जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

रायबरेली, 27 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार व में जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन के अनुसार मिशन शक्ति के उप योजना “सामर्थ्य” के अंतर्गत संचालित संकल्प : हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर नवम्बर माह में विशेष जागरूकता कार्यक्रम “प्रौद्योगिकीय एवं सुरक्षा” बालिकाओं को आनलाईन शैक्षणिक पाठ्यक्रमों तक पहुंचाने के लिए सत्र आयोजित कर पी०एम०श्री० केंद्रीय विद्यालय, गोरा बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह द्वारा बताया गया कि डिजिटल दुनिया के बढ़ते कदम ने नई क्रांति शुरु की है। डिजिट शिक्षा एक सामाजिक गतिविधि है, जो जीवन का एक अंग बन चुका है। इसका दुरुपयोग करने के बजाय इसका अच्छा उपयोग कर सकते है। जिसकी मदद से हम अपने हुनर जैसे:- सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, पेंटिंग, लेखन (कंटेंट राइटिंग) तथा डिजिटल मार्केटिंग आदि को विकसित कर अपना छोटा-मोटा काम व बिज़नेस कर सकते है।
हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन1098, 112,108, इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साइकोलॉजिस्ट रूमा परवीन द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच, हेल्थ हाइजीन आदि की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में करियर काउंसलर आदित्य मिश्रा एवं महिला थाना कांस्टेबल मनीषा यादव, किरण, विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स रायबरेली में टीएमटी सुविधा का शुभारंभ – हृदय रोग सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

Fri Nov 28 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एम्स रायबरेली में टीएमटी सुविधा का शुभारंभ – हृदय रोग सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती रायबरेली, 27 नवम्बर 2025एम्स रायबरेली में ट्रेडमिल टेस्ट (TMT) सुविधा का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया, जो संस्थान द्वारा हृदय रोग सेवाओं को उन्नत और व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम […]

You May Like

advertisement