धान बिक्री से पारंपरिक मड़ई मेले की तैयारियों को मिली मजबूती

गितपहर के किसान श्री सेवता पैसों से परिवार का शौक पूरा करेंगे

उत्तर बस्तर कांकेर 26 दिसंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के किसान अपना धान बेचकर उससे मिले पैसों से जरूरी खर्च के साथ साथ दैनंदिनी का शौक भी पूरा कर रहे हैं। बस्तर संभाग के ग्रामीणों के द्वारा अपनी सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासतों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जाती है। हाट बाजार और मड़ई मेलों में जाकर अपनी पसंद की चीजें खरीदना उन्हें बेहद पसंद है। किसान श्री सराधू राम सेवता भी उन किसानों में शुमार हैं जो धान बेचकर उससे प्राप्त पैसे से अपने सांस्कृतिक और पारंपरिक शौक को पूरा करेंगे।
  जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम  गितपहर  निवासी किसान श्री  सेवता ने बताया कि वे 2.5 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं और उनके परिवार में कुल 4 सदस्य हैं, जो खेती-किसानी के कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं। किसान श्री सेवता ने धान खरीदी केंद्र  गितपहर  में 20.80 क्विंटल धान का विक्रय किया है। समर्थन मूल्य पर समयबद्ध धान खरीदी से प्राप्त राशि से उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आई है। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे आने वाले पारंपरिक मड़ई मेले की तैयारियों एवं आवश्यक घरेलू जरूरतों में करेंगे।
किसान श्री सेवता ने राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के लिए शासन का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से न केवल किसानों की आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को भी संबल मिल रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य युवा महोत्सव-2025 में कांकेर जिले की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

Fri Dec 26 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 26 दिसंबर 2025/ जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव-2025 का आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक बिलासपुर में संपन्न हुआ। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 23 दिसंबर को उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं […]

You May Like

advertisement