वैश्य संकल्प रैली को लेकर कुरुक्षेत्र में भी तैयारियां

वैश्य संकल्प रैली को लेकर कुरुक्षेत्र में भी तैयारियां।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राजनीतिक भागीदारी सत्ता में सुनिश्चित करने के लिए बैठक आज।

कुरुक्षेत्र, 11 सितम्बर : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंगला ने बताया कि 12 सितम्बर को अग्रवाल धर्मशाला, नजदीक रेलवे स्टेशन में अग्रवाल समाज के सम्मान एवं अपनी राजनीतिक भागीदारी सत्ता में सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक गई है। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव जैन करेंगे। राजीव जैन तथा समाज के अन्य नेता समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
सिंगला ने बताया कि 1 अक्टूबर को अर्जुन स्टेडियम जींद में वैश्य समाज द्वारा विशाल वैश्य संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को लेकर समाज के लोगों द्वारा जोरों शोरों से कुरुक्षेत्र में भी तैयारियां की जा रही हैं। रैली में कुरुक्षेत्र से भी समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। सिंगला ने बताया कि में वैश्य संकल्प रैली में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्र्रीय महामंत्री एवं पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष सुरेश गर्ग, हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव जैन एवं अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग सहित समाज के अनेकों नेताओं की प्रमुख तौर पर उपस्थिति होगी।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंगला जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने कुरुक्षेत्र पहुंची छात्राओं को किया सम्मानित

Tue Sep 12 , 2023
सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने कुरुक्षेत्र पहुंची छात्राओं को किया सम्मानित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने बूस्टर गिफ्ट पैक में बोर्नविटा, नारियल पानी, बबूल टूथपेस्ट किए वितरित। कुरुक्षेत्र, 11 सितम्बर : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया समाज सेवा के साथ शैक्षणिक क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाए […]

You May Like

advertisement