देवताओं में प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश महोत्सव के स्वागत के लिए शुरू हुई तैयारियां

देवताओं में प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश महोत्सव के स्वागत के लिए शुरू हुई तैयारियां।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है :महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : देश के विभिन्न शहरों और कस्बों में देवताओं में प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों शोरों से की जाती हैं। भारतीय संस्कृति एवं धर्म को मानने वाले लोग सबसे पावन त्यौहारों में से एक गणेश चतुर्थी का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि श्री गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया इस बार गणेश चतुर्थी 18 सितम्बर को पड़ रही है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी प्रत्येक वर्ष श्री गणेश चतुर्थी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश उत्सव को लेकर मूर्तिकारों ने तैयारियां लगभग 6 महीने पहले ही शुरू कर दी थी। अभी भी गणेश जी की मूर्ति बनाने में लगे हुए हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि जिस प्रकार पूरे देश में दुर्गा पूजा को मनाया जाता है, ठीक उसी तरह ही श्री गणेश चतुर्थी की धूम रहती है। उन्होंने बताया कि इस दिन देवताओं में प्रथम आराध्य श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार श्री गणेश चतुर्थी के ही दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी के दिन लोग कई जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और 9 दिनों तक उसका पूजन करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से लोगों को सारे कष्ट दूर होते हैं और उनके जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्रयासों से विदेशों में भी होगी प्राकृतिक खेती

Tue Sep 12 , 2023
राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्रयासों से विदेशों में भी होगी प्राकृतिक खेती। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नेपाल का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गुरुकुल, 3 दिनों तक सीखेंगे प्राकृतिक खेती के गुर। कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत जी के प्राकृतिक कृषि माॅडल पर अब विदेशी धरती […]

You May Like

advertisement