फौजी की समस्या को ध्यान से सुनकर प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बुलाया चंडीगढ़

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 12 मई : जब काफी समय से अपनी समस्या को लेकर जगह-जगह घूमने वाले फौजी आरआर सैनी को जनता दरबार में समस्या का समाधान होने की आशा की किरण नजर आई। इस फौजी की वर्दी को देखकर प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पूरा मान-सम्मान देने के लिए जनता के बीच से आवाज लगाकर मंच पर अपने साथ वाली कुर्सी पर बैठाया। इस दृश्य को देखकर जनता दरबार में पहुंचे लोगों और कार्यकर्ताओं ने प्रधान महासचिव की इस कार्य प्रणाली की खुब प्रशंसा की।
कुरुक्षेत्र पंचायत भवन के सभागार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे फौजी आरआर सैनी को जब प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने मंच पर बुलाया तो उनका सीना गर्व से ओर चौड़ा होगा। फौजी आरआर सैनी ने दिग्विजय चौटाला से अपनी समस्या को लेकर अपने मन की पूरी बात रखी। इस फौजी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इस विवाद को काफी समय से कोई हल नहीं निकल पा रहा है। इस फौजी ने समस्या का जल्द समाधान करने की अर्जी भी प्रधान महासचिव को दी। इतना ही नहीं फौजी आरआर सैनी ने अपना परिचय देते हुए स्थाई निवास गांव बाहरी बताया और डयूटी मणीपुर की बताई और केवल इस विषय को लेकर ही अपने कमांडिंग आफिसर से 15 दिन का अवकाश लेकर आए है।प्रधान महा सचिव दिग्विजय चौटाला ने फौजी आरआर सैनी की मन की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वे चंड़ीगढ़ आकर उनसे मिले और उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। इस कार्यप्रणाली को देखकर फौजी आरआर सैनी भी गदगद हो गए और उन्होंने इस कार्यप्रणाली का जिक्र पत्रकारों के साथ भी साझा किया और प्रधान महासचिव द्वारा चंड़ीगढ बुलाए जाने और समस्या का समाधान करने पर आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान जजपा के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैरा ने भी फौजी आरआर सैनी के मामले को विस्तार से प्रधान महासचिव के सामने रखा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचकर्म सर्टिफिकेट कोर्स में 17 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला

Thu May 12 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल में वीरवार पंचकर्मा में सर्टिफिकेट कोर्स के लिए काउंसलिंग हुई। जिसमें वरीयता सूची आधार पर 17 अभ्यर्थियों को दाखिला दिया गया है। एक वर्ष के पंचकर्म कोर्स के लिए 51 विद्यार्थियों […]

You May Like

advertisement