सिविल जज कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर अपनी श्रेणी में चौथे रैंक पर चयनित हुई प्रियंका वर्मा

सिविल जज कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर अपनी श्रेणी में चौथे रैंक पर चयनित हुई प्रियंका वर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

माता सुषमा वर्मा विशेष पुलिस अधिकारी एवं पिता डॉ. अशोक कुमार वर्मा उप निरीक्षक के रूप में सेवारत।

कुरुक्षेत्र 18 अक्तूबर : 26 अप्रैल 2022 को मध्य प्रदेश में जुडिशल ऑफिसर/ न्यायिक अधिकारी के रूप में 22 वें रैंक पर चयनित हो चुकी प्रियंका वर्मा 17 अक्टूबर 2022 को हरियाणा काडर में सिविल जज कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर चयनित हुई हैं। अपनी श्रेणी में चौथे रैंक पर आने वाली प्रियंका वर्मा की माता सुषमा वर्मा हरियाणा पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी हैं और राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत पिता डॉ. अशोक कुमार वर्मा हरियाणा पुलिस में उप निरीक्षक और अब हरियाणा एनसीबी के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। प्रियंका वर्मा ने महाराणा प्रताप से विद्यालय की शिक्षा पूर्ण की और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र विधि संकाय में बीएएलएलबी (होन्स.) में वर्ष 2019 में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एलएलएम करने के उपरांत वर्ष 2020 में प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट जेआरएफ उत्तीर्ण किया। इसके साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से पीएचडी कर रही हैं। कड़ा परिश्रम और लग्न के साथ दो राज्यों में न्यायाधीश के रूप में चयनित प्रियंका वर्मा का कहना है कि जीवन में सत्य और परिश्रम सफलता की कुंजी हैं। सुपुत्री प्रियंका वर्मा के हरियाणा में सिविल जज कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर चयनित होने पर पिता डॉ. अशोक कुमार वर्मा के पास बधाई का तांता लग गया। पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र वासी डॉ. वर्मा ने कहा कि उन्होंने सदैव अपने बच्चों को ईमानदारी और सत्य पर चलने की सीख दी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕ੍ਰਿਆਵਾਂ ਦੁਆਰਾ ਸਿੱਖਣਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਅਤੇ ਚਿਰ ਸਥਾਈ - ਪ੍ਰਿ. ਸ਼ਾਲੁ ਰਤਨ

Tue Oct 18 , 2022
ਕ੍ਰਿਆਵਾਂ ਦੁਆਰਾ ਸਿੱਖਣਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਅਤੇ ਚਿਰ ਸਥਾਈ – ਪ੍ਰਿ. ਸ਼ਾਲੁ ਰਤਨ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਬਾਲ ਵਿਗਿਆਨੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮਾਡਲ ਕੀਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਿਤ ਸਾਂਦੇਹਾਸ਼ਮ ਵਿਖੇ ਵਿਗਿਆਨ ਵਿਸ਼ੇ ਦਾ ਮੇਲਾ ਲਗਾਇਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 18 ਅਕਤੂਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫਸਰ ( […]

You May Like

advertisement