जयराम कन्या महाविद्यालय में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

जयराम कन्या महाविद्यालय में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम कन्या महाविद्यालय में फर्स्ट एड इन द डिजिटल वर्ल्ड थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 9 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में फर्स्ट एड इन द डिजिटल वर्ल्ड थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता किरण कश्यप फर्स्ट एड होम नर्सिंग लेक्चर एंड एस.ई.आर.वी. इंस्ट्रक्टर रेड क्रॉस सोसाइटी कुरुक्षेत्र रही। इस कार्यक्रम में उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा से छात्राओं को अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। दिल का दौरा पड़ने पर, जलने पर, दुर्घटना होने पर, मोच आने पर हम किस प्रकार रोगी को डॉक्टर के पास लेकर जाने से पहले प्राथमिक चिकित्सा के द्वारा प्राण बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा का उद्देश्य जीवन की रक्षा करना है। प्राथमिक चिकित्सा के तीन मुख्य उद्देश्य होते हैं। पहला जीवन संरक्षण, दूसरा स्थिति को अधिक खराब होने से बचाना और तीसरा घायल व बीमारी व्यक्ति को रोग मुक्त होने में सहायता करना।
प्राचार्या ने कार्यक्रम संयोजिका डा. सुनीता शर्मा एवं रेड क्रॉस प्रकोष्ठ को बधाई दी और कहा कि छात्राओं में आपसी सहयोग, करुणा, स्वभाव व मानवता आदि के गुणों का विकास होता है।
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम अवसर पर विशेषज्ञ एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जी 20 के समय भारत में होना उनके लिए सौभाग्यशाली क्षण : नरेंद्र जोशी

Sat Sep 9 , 2023
जी 20 के समय भारत में होना उनके लिए सौभाग्यशाली क्षण : नरेंद्र जोशी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जी 20 के समय अमरीका के विख्यात अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी भारत में मौजूद। कुरुक्षेत्र, 9 सितम्बर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरती से करीब तीन दशक पूर्व अमरीका जाकर वाशिंगटन डी.सी, […]

You May Like

advertisement