भक्ति भजन ग्रुप की ओर से माता रानी के नवरात्रों के उपलक्ष्य में घर-घर जाकर किया जा रहा सत्संग के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार एवं प्रसार

भक्ति भजन ग्रुप की ओर से माता रानी के नवरात्रों के उपलक्ष्य में घर-घर जाकर किया जा रहा सत्संग के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार एवं प्रसार

फिरोजपुर 30 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

भक्ति भजन ग्रुप की ओर से माता रानी के नवरात्रों के उपलक्ष्य में घर-घर जाकर सत्संग के माध्यम से किया जा रहा सनातन धर्म का प्रचार एवं प्रसार। चतुर्थ सत्संग श्री कमल कालिया प्रधान भक्ति भजन ग्रुप के घर पर किया गया। सुंदर सुंदर माता रानी की भेंटे गाई गई। श्री धर्मपाल बंसल भक्ति भजन ग्रुप के चेयरमैन, श्री अशोक गर्ग, गौरव अनमोल ने माता रानी के भजन गाए और सभी श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर साथ दिया। ” ਜੈ ਮਾਤਾ ਦੀ ਜੈ ਮਾਤਾ ਦੀ ਕਰੀ ਜਾਂਦੀ ਏ ਗੁੱਡੀ ਸਾਡੀ ਅੰਬਰਾਂ ਤੇ ਚੜੀ ਜਾਂਦੀ ਏ” जैसे भजन गा कर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।

श्री धर्मपाल बंसल ने बताया कि सत्संग का मकसद अपने बच्चों को धर्म प्रति जागृत करना है। उन्होंने यह भी बताया कि सनातन धर्म में हिंदू धर्म में पाठ पूजा का विशेष महत्व है देवी देवताओं को खुश करने के लिए उनकी पूजा की जाती है। सुबह उठ कर नहा धोकर घर में जोत जगा धूपबत्ती करें, सच्चे मन से भगवान को प्रेम करते हुए ईश्वर की आराधना करें। ज्योत जलाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

आखिर में श्री हनुमान जी चालीसा गाया गया। रितु कालिया-कमल कालिया और श्रद्धालुओं की ओर से माता रानी की आरती उतारी गई। भोग लगाने के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

श्री कमल कालिया प्रधान जी ने बताया कि भक्ति भजन ग्रुप की ओर से सत्संग बिल्कुल फ्री किया जाता है घरवालों को सिर्फ प्रसाद वितरण करना होता है। दानी सज्जनों की ओर से जो पैसा एकत्रित होगा उससे किसी गरीब लड़की की पढ़ाई लिखाई पर खर्च किया जाएगा। ऐसे प्रोग्राम भक्ति भजन ग्रुप की ओर से आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कोई भी सत्संग करवाने के लिए हमें 9463997010,9878266022 पर संपर्क कर सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी

Fri Sep 30 , 2022
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 30 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एक शिक्षक सहित चार गैर-शिक्षक कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विदाई पार्टी दी गई। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement