बिहार: जीवन की प्राथमिकताओं में शुमार होना चाहिये उचित पोषाहार संबंधी आदतें

जीवन की प्राथमिकताओं में शुमार होना चाहिये उचित पोषाहार संबंधी आदतें
शारीरिक गतिविधि व उचित मात्रा में संतुलित आहार का सेवन स्वस्थ जीवन का आधार

बच्चों के जन्म के तत्काल बाद से जरूरी होता है स्वस्थ आहार पद्धति का अनुपालन

अररिया

स्वस्थ व सक्रिय जीवन के लिये हमें उचित व पर्याप्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर के आहार संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिये अच्छा पोषण या उचित आहार का सेवन जरूरी है। नियमित शारीरिक गतिविधियों के साथ पर्याप्त, उचित व संतुलित आहार अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। खराब पोषण से शरीर की रोग रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता प्रभावित होती है। हमारी शारीरिक व मानसिक क्षमता भी प्रभावित होती है। बढ़ते शहरीकरण प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का उपभोग व बदलते जीवनशैली के कारण हमारे आहार संबंधी व्यवहार में काफी बदलाव हुआ है। इससे लोगों में पोषण से जुड़े कई गलत धारणाएं व अंधविश्वास बढता जा रहा है। जो हमारे संपूर्ण शारीरिक विकास में बाधक बन रहा है। इससे जिले में कुपोषण के मामले भी बढ़ रहे हैं।

पांच साल तक के 05 फीसदी बच्चे अतिकुपोषित

एनएफएचएस 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में पांच साल से कम उम्र के 49 फीसदी से अधिक बच्चों का नाटेपन का शिकार है। यानि उम्र के हिसाब से उनका कद नहीं बढ़ रहा। इसी तरह 23 फीसदी कुपोषित हैं। वहीं पांच साल तक के 5 फीसदी बच्चे अतिकुपोषित श्रेणी में हैं। इस आयु वर्ग के 47 प्रतिशत बच्चे उम्र के हिसाब से वजन कम है। तो 03 प्रतिशत बच्चे ओवर वेट के शिकार हैं।

असंतुलित आहार बन रहा कई रोगों की वजह

शारीरिक विकास में उचित पोषण के महत्व के बारे में बताते हुए सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह कहते हैं कि लोगों में अधिक ऊर्जा, वसा, शर्करा व नमक व सोडियम युक्मत खाद्य पदार्थ के सेवन का चलन बढ़ रहा है। पर्याप्त फल, सब्जी व रेशा युक्त साबुत अनाज के सेवन का चलन घटता जा रहा है। जो असंतुलित आहार शैली को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि उम्र, लिंग, जीवन शैली और शारीरिक गतिविधियां, संस्कृति व स्थानियता के कारण आहार संबंधी मामलों को लेकर जगह-जगह अंतर पाया जाता है। लेकिन स्वस्थ आहार का गठन करने वाले मूल सिद्धांत नहीं बदलते वो हमेशा एक ही होते हैं। असंतुलित आहार सेवन से आज लोग कई तरह के रोग के शिकार हो रहे हैं।

जीवन में जल्द शुरू होनी चाहिये स्वास्थ्य आहार शैली

सदर अस्पताल के एनआरसी में कार्यरत न्यूट्रिशन एक्सपर्ट इंद्राणु भारती बताती हैं कि उचित आहार में विभिन्न खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। जो संपूर्ण स्वास्थ्य, जीवन शक्ति, तंदुरूस्ती व आरोग्यता के लिये जरूरी है। उचित पोषण के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा अपर्याप्त व असंतुलित आहार का सेवन है। जो कम वजन वाले बच्चों का जन्म व कुपोषण की वजह है। स्वस्थ आहार पद्धति जीवन में जल्दी शुरू होना चाहिये। गर्भावस्था के दौरान पोषण की कमी बाद के जीवन में आहार संबंधी चिरकालिक रोगों की वजह बन सकता है। वहीं स्तनपान बच्चों के समुचित विकास को बढ़ावा देता है।

जागरूकता से कम होंगे कुपोषण के मामले

डीपीओ आईसीडीएस रंजना सिंह ने बताया कि लोगों को लगता है कि दैनिक आहार से उनके शरीर को पोषण संबंधी सभी जरूरतें पूरी हो रही है। लेकिन कुछ मामलों में ऐसा होता नहीं। आहर विविधता एक महत्वपूर्ण पहलू है। उचित पोषाहार वाले अनाज, फल व सब्जियों की उपलब्धता भी स्थानीय स्तर पर प्रर्याप्त है। लेकिन जागरूकता की कमी से लोग इसका व्यवहार से परहेज करते हैं। जैसे सहजन, शलजम, चुकंदर गाजर, पपीता, जैसे सहित कई साग जो घर के आस-पास जंगल के रूप में उभर आते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जिला पोषण समन्वयक कुणाल श्रीवास्तव बताते हैं कि उचित पोषण को बढ़ावा देने के लिये पूरा सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। विभिन्न स्तरों पर अलग अलग गतिविधियों के माध्यम से लोगों को उचित पोषण से संबंधित जानकारी दी जा रही है। ताकि संतुलित आहार सेवन को बढ़ावा देकर कुपोषण के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:जीविका महिला द्वारा वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन

Fri Sep 30 , 2022
जीविका महिला द्वारा वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजनअररियाजीविका अंतर्गत जोकीहाट में भारत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2021 – 22 में प्राप्त उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई।इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत […]

You May Like

Breaking News

advertisement