आज़मगढ़:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों का स्थानांतरण की नीति के विरोध में धरना जारी

रिर्पोट पदमाकर पाठक

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों का स्थानांतरण की नीति के विरोध में धरना जारी।

आजमगढ़। जिले में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में स्थानान्तरण नीति के विरोध में सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिषद के मंत्री सुभाष पाण्डेय ने बताया कि सरकार ने जून माह में स्थानान्तरण नीति को लागू किया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के जिन कर्मचारियो के छूट का प्रावधान था उसको ध्यान में नहीं रखा गया, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी में रोष व्याप्त है। इसको लेकर महानिदेशक कार्यालय से लेकर सीएमओ कार्यालय व ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारी आन्दोलनरत है। इसी कड़ी में आज भी सीएमओ कार्यालय पर दो घंटे का धरना-प्रदर्शन कर स्थानान्तरण नीति का विरोध जताया गया। यह धरना 31 जुलाई तक जारी रहेगा। जिसके बाद संगठन को जो भी निर्णय होगा उसी को देखते हुए आगे भी धरना प्रदर्शन का दौर जारी रखा जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उ०प्र० का वार्षिक चुनाव संपन्न

Sat Jul 30 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उ०प्र० का वार्षिक चुनाव संपन्न। जशवन्त सिंह को २१वीं बार निर्विरोध चुना गया क्षेत्रीय अध्यक्ष तो वही पी. एन. सिंह को क्षेत्रीय मंत्री। आजमगढ़। केन्द्रीय प्रबन्ध समिति के निर्देशानुसार आज 29 जुलाई को वर्ष 2022-23 का वार्षिक चुनाव जशवन्त सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष की […]

You May Like

advertisement