स्वराज एक्सप्रेस तथा हापा एक्सप्रेस को विक्रमगढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर ठहराव का प्रदान

स्वराज एक्सप्रेस तथा हापा एक्सप्रेस को विक्रमगढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर ठहराव का प्रदान

फिरोजपुर दिनाँक 03.10.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

12471 / 72 स्वराज एक्सप्रेस तथा 12475 / 76 हापा एक्सप्रेस को विक्रमगढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 12471 / 72 बाँद्रा टर्मिनस – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बाँद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस तथा 12475 / 76 हापा – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – हापा एक्सप्रेस को निम्नानुसार विक्रमगढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर छ: महीने की प्रयोगात्मक अवधि के लिए ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

दिनाँक 06.10.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 12471 बाँद्रा टर्मिनस – श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस 21:12 बजे जबकि दिनाँक 05.10.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बाँद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 5:08 बजे विक्रमगढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा।

दिनाँक 11.10.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 12475 हापा – श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 21:12 बजे जबकि दिनाँक 10.10.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – हापा एक्सप्रेस 5:08 बजे विक्रम गढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला फिरोजपुर एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी फिरोजपुर समन्वय समिति की बैठक डॉ. बी.एल.पसरीचा की अध्यक्षता में हुई

Tue Oct 4 , 2022
जिला फिरोजपुर एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी फिरोजपुर समन्वय समिति की बैठक डॉ. बी.एल.पसरीचा की अध्यक्षता में हुई। फिरोजपुर 03 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= जिला फिरोजपुर, एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी फिरोजपुर, की बैठक तलवंडी भाई में हुई। बैठक का एजेंडा बताते हुए प्रधान परवीन खन्ना एडवोकेट ने दशहरा एवं दिवाली पर्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement