सम्मान रैली को लेकर जनसंपर्क अभियान,सम्मान दिवस समारोह को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह : सोनू शर्मा

सम्मान रैली को लेकर जनसंपर्क अभियान,सम्मान दिवस समारोह को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह : सोनू शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष -9416191877

कुरुक्षेत्र, 11 सितम्बर : कुरुक्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी एवं प्रदेश युवा इंडियन नेशनल लोकदल युवा के प्रदेश सचिव सोनू शर्मा संगरौली ने बताया कि ताऊ देवी लाल की 110वीं जयंती के उपलक्ष में कैथल में होने वाले सम्मान दिवस समारोह को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह है।
सोनू शर्मा ने बताया कि 25 सितम्बर की कैथल सम्मान रैली अपने आप में अहम होगी। रैली को लेकर प्रदेश युवा इंडियन नेशनल लोकदल प्रभारी करण सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश के सभी युवा पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह संधू, महासचिव मनिंदर राणा, महासचिव पुनीत, जिला पार्षद दीप बालू, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष राजू रामगढ़ व अन्य सभी जन सम्पर्क अभियान चलाए हुए हैं। सोनू शर्मा ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन के जन्मदाता ताऊ देवीलाल थे। जिन्होंने हरियाणा में 100 रुपए से बुजुर्गों को पेंशन देने की शुरुआत की थी।
इंडियन नेशनल लोकदल के संस्थापक और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती के मौके पर सम्मान रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विपक्षी दल के कई नेता भी शामिल होने वाले हैं। रैली में शामिल होने वाले दिग्गज नेताओं के बारे में उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार, लालू यादव, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल, उद्धव ठाकरे, फारुख अब्दुल्ला, जयंत चौधरी, हनुमान बेनीवाल, केसी त्यागी, सीताराम येचुरी, सुखबीर बादल आदि सहित कई नेताओं की सम्मान दिवस रैली में पहुंचेंगे।
युवा इंडियन नेशनल लोकदल प्रभारी करण सिंह चौटाला के साथ प्रदेश सचिव सोनू शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैश्य संकल्प रैली को लेकर कुरुक्षेत्र में भी तैयारियां

Tue Sep 12 , 2023
वैश्य संकल्प रैली को लेकर कुरुक्षेत्र में भी तैयारियां। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राजनीतिक भागीदारी सत्ता में सुनिश्चित करने के लिए बैठक आज। कुरुक्षेत्र, 11 सितम्बर : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंगला ने बताया कि 12 सितम्बर को अग्रवाल धर्मशाला, नजदीक रेलवे स्टेशन में अग्रवाल […]

You May Like

advertisement