लोक दायित्व का सरयू बेसिन में 5 हजार पौधरोपण और वितरण अभियान

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

लोक दायित्व का सरयू बेसिन में 5 हजार पौधरोपण और वितरण अभियान।

आज़मगढ़। लोक दायित्व ने मूल सरयू बचाओ अभियान के तहत सरयू नदी के किनारे तथा गांवों में सघन पौधरोपण एवं वितरण अभियान बुधवार को प्रारम्भ किया। अभियान के पहले दिन 500 पौधों का रोपण किया गया, तथा 1200 पौधे वितरित किये गए। इसके लिए विद्यालय के छात्रों और अभिभावकों को आधार बनाया गया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक छात्र और छात्रा को एक से दो पौधे दिए गए, जिसमें राखी बांध कर उन्होंने पौधे को अपना भाई बनाया तथा उसकी सुरक्षा का वचन लिया। अभिभावकों ने पौधे को अपना पुत्र मानकर स्वीकार किया और प्रतिज्ञा की कि पौधे की सुरक्षा और पालन पोषण पुत्र की तरह तब तक करेंगे जब तक यह मजबूत नहीं हो जाएगा। रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर तीन दिन का यह अभियान है जिसमें 5000 पौधों को रोपने एवं समाज के माध्यम से सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया है। लोक दायित्व के संयोजक एवं इस अभियान के सूत्र संचालक पवन कुमार सिंह ने बताया कि पौधे लगाने में विशेषता नहीं है, आवश्यकता उसकी सुरक्षा है। जिसके लिए समाज की हिस्सेदारी इसमें आवश्यक है। बच्चों को इस कार्यक्रम से जोड़ना जरूरी इसलिए है कि आने वाली पीढ़ी तक यह भाव पहुंच सके। इस अभियान में स्थानीय पौधों को महत्व दिया गया है। बरगद, पाकड़ पीपल, नीम, तुलसी, आँवला, बेल, बीजू आम, कटहल आदि पौधों को इस अभियान के लिए चुना गया है। नदी के किनारे लगाने के लिए अर्जुन और जामुन का चयन किया गया है। अभियान के अंतर्गत बच्चों को पौधरोपण, जलसंरक्षण, पर्यावरण, नदी और जल स्रोतों की सुरक्षा और शुद्धता पर भी बताया जा रहा है। आज के अभियान में संघ के विभाग संघचालक डॉ भगत सिंह, आशुतोष, उत्कर्ष, पंकज कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापकगण एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालगंज आज़मगढ़: कलीचाबाद में देवगांव मेहनाजपुर रोड पर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं परिसर की साफ सफाई

Thu Aug 11 , 2022
लालगंज आजमगढ भारतीय जनता पार्टी मंडल देवगांव सिधौना के मंडल अध्यक्ष अवध राज यादव के नेतृत्व में पार्टी के निर्देशानुसार कलीचाबाद में देवगांव मेहनाजपुर रोड पर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं परिसर की साफ सफाई किया गया क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गा सिंह व मंडल महामंत्री आशीष कुमार […]

You May Like

advertisement