देव प्रतिमाओं का करवाया पुष्पाधिवास और फलाधिवास, श्री रामचरितमानस अखंड पाठ को दिया विश्राम

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,2 अगस्त :- अमीन रोड़ स्थित ब्रह्मा कालोनी वात्सल्य वाटिका के श्री शिव शक्ति मन्दिर में मंगलवार को देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पुष्पाधिवास और फलाधिवास करवाया गया। वात्सल्य वाटिका विद्यालय प्रधानाचार्य गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक के सानिध्य में आज अनुष्ठान के दूसरे दिन पूजन में सोम प्रकाश तथा पवन गुप्ता मुख्य यजमान रहे।वहीं,विख्यात शिक्षाविद् डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा मुख्य वक्ता रहे। देव प्रतिमा अनुष्ठान में आयोजित श्री रामचरितमानस अखंड पाठ को विश्राम दिया गया।सिन्हा ने भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व व आदर्शों का उल्लेख किया। आज के युग में रामायण की प्रासंगिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस ने इस पृथ्वी पर सदा से मनुष्य का कल्याण किया है, कर रही है और करती रहेगी। रामायण के एक-एक पात्र से हमें आदर्श जीवन, शिष्टाचार, सदाचार एवं आपसी भाईचारा कायम करने की शिक्षा मिलती है। रामायण से प्रेरित होकर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत में रामराज्य लाना चाहते थे। आज हमारे समाज को रामायण के पदचिन्हों पर चलने की बहुत आवश्यकता है। इसलिए मनुष्यों को धर्म का पालन करते हुए अपने कर्तव्य का निवर्हन करना चाहिए। प्रवचनों के पश्चात देवशरण अरोड़ा व महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए भजन सुनाए।बुधवार 3 अगस्त को प्रात: 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी और 10 बजे मन्दिर में श्री गणेश, नवग्रह, नवदुर्गा, राम दरवार, हनुमान और राधा कृष्ण आदि देवी देवताओं की प्रण प्रतिष्ठा के पश्चात पूजन-आरती-भंडारे का आयोजन होगा।अनुष्ठान में संत राजेंद्र सिंह,प्रधान ओमप्रकाश मितल,उपप्रधान सुरेश कुमार, ट्रस्ट सचिव ओमप्रकाश गेरा,लखपत राय जिन्दल,सुमन बत्रा, अशोक सिंघल, शारदा, नवीन वर्मा, शिवदत्त, स्वामी वसुदेव,पवन गुप्ता,सौरव चौधरी, सतबीर सिंह, भारत भूषण गोयल और विद्यालय आचार्य परिवार इत्यादि ने हिस्सा लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चरक संहिता में भूत-भविष्य और प्रचलित रोगों के निदान का वर्णन : डॉ. बलदेव कुमार

Tue Aug 2 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में मंगलवार को महर्षि चरक जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने महर्षि चरक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। सभी शिक्षकों […]

You May Like

advertisement