Breaking Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बिहान से बदली पुष्पलता साहू की जिंदगी, आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर, बनीं लखपति दीदी

जांजगीर-चांपा 12 मार्च 2026। जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की जिंदगी शासन के जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक शक्तिकरण की ओर आगे बढ़ रही है। जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ीदल्हा की निवासी श्रीमती पुष्पलता साहू की जिंदगी आज सरकारी योजनाओं की बदौलत नई दिशा में आगे बढ़ रही है। पहले उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और सीमित आय में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता था।
श्रीमती पुष्पलता साहू बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना का हर माह मिल रहा है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार आया है। इस राशि से उन्हें घर की जरूरतों को पूरा करने में सहारा मिला और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी मिली। इसके साथ ही वे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से भी जुड़ीं। बिहान से जुड़कर उन्होंने समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियां शुरू कीं और धीरे-धीरे अपनी आजीविका को मजबूत बनाया। मेहनत और समूह की ताकत से आज वे लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं।
श्रीमती पुष्पलता साहू केवल स्वयं आगे नहीं बढ़ीं, बल्कि अपने गांव की अन्य महिलाओं को भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वे महिलाओं को समूह से जुड़कर आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं और उन्हें सहयोग भी देती हैं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। वे कहती हैं कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को गरीबी से बाहर निकलकर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। उन्होंने इन योजनाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और “लखपति दीदी” बनने का अवसर मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel