कन्नौज: राज्यभिषेक होने के बाद हुई पुस्प वर्षा

राज्यभिषेक होने के बाद हुई पुस्प वर्षा

✍️प्रशांत त्रिवेदी, के साथ मतीउल्लाह
कन्नौज। जलालाबाद कस्बा मे श्री राम चरित्र मानस अखिलचेतना मंच द्वारा आयोजित रामलीला के समापन दिवस पर रामराज्या भिषेक के बाद धार्मिक झांकियो का आयोजन किया गया । अंतिम दिन दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। राम राज्याभिषेक में मुख्य अथिति भाजपा नेता सर्वेश पाण्डेय ( मलिक ) भागवताचार्य रजनीश अग्निहोत्री , अमित मिश्रा प्रेस क्लब के संरक्षक बी के मिश्रा , अध्यक्ष विजय तिवारी ने सयुक्त रूप से राम का राज्याभिषेक कर आरती उतारी। राम का राज्याभिषेक होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया। दर्शकों ने भगवान श्रीराम माता सीता लक्ष्मन भरत शत्रुघन व हनुमान जी के स्वरूप पर फूल वर्षा कर स्वागत किया। समिति ने रामराज्या भिषेक पर प्रसाद वितरित कराया । इसके बाद एटा कुरावली से आयी मंडली ने शंकर पार्वती , राधा कृष्ण, नाग नागिन के भेष में भक्ति गीतों पर दर्शकों का मन मोह लिया सुवह तक चले कार्यक्रम में युवा जमकर नाचे । इस मौके पर आयोजक स्वदेश मिश्रा , अनिल दुवे , छन्नू दुवे , सुनील श्रीवास्तव , विनय तिवारी , रामप्रकाश सक्सेना , शुभम दुवे ,मोहित पाठक , अमन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: अमेरिका के अप्रवासी भारतीय ने नाम गुप्त रखते हुए 11 सौ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए व 11 हजार लोगों को करवाया भोजन

Wed Nov 9 , 2022
अमेरिका के अप्रवासी भारतीय ने नाम गुप्त रखते हुए 11 सौ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए व 11 हजार लोगों को करवाया भोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकदूरभाष – 9416191877 समर्थ भारत केंद्र में वितरित किए गए बच्चों और जरूरतमंद लोगों को कंबल। कुरुक्षेत्र, 9 नवम्बर : आज […]

You May Like

Breaking News

advertisement