आशा यूनियन संघ ब्लाक की बैठक , ब्लॉक अध्यक्ष बनी राधा श्रीवास्तव

आशा यूनियन संघ ब्लाक की बैठक , ब्लॉक अध्यक्ष बनी राधा श्रीवास्तव

कस्बा हसेरन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार मे आशा वेलफेयर एसोसिएशन कन्नौज की जिला उपाध्यक्ष सुमन संखवार के नेतृत्व में आशा यूनियन संघ ब्लॉक हसेरन की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर राधा श्रीवास्तव को चयनित किया गया। आशा यूनियन संघ ब्लॉक की अध्यक्ष बनी राधा श्रीवास्तव। सभागार मे आशा यूनियन के तहत उपाध्यक्ष पूनम शर्मा , महामंत्री सावित्री देवी , कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी , सचिव सरिता देवी , पुष्पा देवी ईश्वरी देवी नेहा देवी सावित्री देवी सहित कई आशा कार्यकत्रियों को पद दिए गए। हसेरन ब्लाक में करीब 140 आशा कार्यकत्री पद पर हैं। संगिनी सुमन , बृजेश कुमारी , सरिता , सुनीता चौहान , शांति देवी सहित कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धरतीपुत्र उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर सभी आशा कार्यकत्रियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। 2 मिनट का मौन धारण कर सभी ने मृत आत्मा के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व आर्थराइटिस दिवस (12अक्टूबर) पर विशेष

Tue Oct 11 , 2022
विश्व आर्थराइटिस दिवस (12अक्टूबर) पर विशेष आर्थराइटिस (गठिया) की समय पर पहचान और जल्द इलाज आवश्यक:डा.गीतम सिंह✍️ कन्नौज ब्यूरोकन्नौज। आर्थराइटिस यानि गठिया एक ऐसी गंभीर बीमारी है। जिसमें हड्डियों और उनके जोड़ों में बर्दाश्त के बाहर दर्द होता है। ज्यादातर यह बीमारी अधिक मोटे और 50 वर्ष से ऊपर के […]

You May Like

Breaking News

advertisement