जालौन: धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रामलला नवनिर्मित गर्भ ग्रह में हुए विराजमान

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रामलला नवनिर्मित गर्भ ग्रह में हुए विराजमान

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

कोंच,जालौन नवनिर्मित गर्भगृह में प्रवेश हुए रामलला जी, शंख, झालर व गोले चलाये गए, विधि विधान के साथ हुआ कार्यक्रम
कोंच में ऐतिहासिक प्राचीन व रानी लक्ष्मीबाई के गुरुद्वारे के रूप में विख्यात श्री रामलला मन्दिर में करीब दो साल बाद रामलला जी नवनिर्मित गर्भगृह में प्रवेश कर गए हैं। सात दिन तक चले धार्मिक कार्यक्रम पूजन अर्चन के साथ विधि विधान के साथ श्रीराम लला सरकार नए गर्भगृह में विराजमान हो गए। मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच जैसे ही श्रीरामलला जी विधि विधान के साथ विराजमान हुए, मंत्रोच्चारण के साथ आरती व स्तुति की गई। यहां आए श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला जी सरकार को प्रणाम किया और रामलला की जयकारा लगाई। नए गर्भग्रह में प्रवेश होते ही खूब ढोल बजे और गोले भी चलाये गए। इसके अलावा रामलला मंदिर परिसर में ही नर्मदेश्वर शिव भगवान की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। जहां पर भी श्रद्धालुओं ने माथा टेका और भगवान शिव शंकर से मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा। श्रीरामलला सरकार के नए गर्भगृह में प्रवेश व नर्मदेश्वर महादेव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को पुजारी गोविन्ददास ने प्रसाद वितरण किया। श्रद्धालुओं ने जहां भगवान के चरणों में प्रणाम किया, वहीं मंदिर के महंत रघुनाथ दास जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। अयोध्या चित्रकूट से आये विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा सात दिन विधि विधान के साथ कार्यक्रम कराए गए। हम आपको बताते चलें कि यह मन्दिर काफी प्राचीन है, जिसके मद्देनजर मंदिर काफी पुराना हो गया था, इस मंदिर का नवनिर्माण महंत रघुनाथ दास ने कराया और उनकी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार लगभग दो साल बाद श्रीरामलला सरकार नए गर्भगृह में विराजमान हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>फिरोजपुर सरकारी हाई स्कूल बस्ती निजामदीन में जाकर समाजसेवी विपुल नारंग द्वारा विद्यार्थियों के लिए फ्री आई चेक अप कैंप का किया गया आयोजन</em>

Sat Feb 4 , 2023
फिरोजपुर सरकारी हाई स्कूल बस्ती निजामदीन में जाकर समाजसेवी विपुल नारंग द्वारा विद्यार्थियों के लिए फ्री आई चेक अप कैंप का किया गया आयोजन फिरोजपुर 4.2.2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= समाजसेवी विपुल नारंग द्वारा विघार्थियों के लिए फ्री आई चेकअप कैंप सरकारी हाई स्कूल बस्ती निजामदीन वाला में लगाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement