मतदान के प्रति जागरूकता लाने रंगोली प्रतियोगिता एवं सायकल रैली का किया गया आयोजन

मतदाता एप्प के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

 जांजगीर-चांपा 26 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अकलतरा परियोजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जांजगीर ने बताया कि कार्यक्रम ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाओं को जागरूक करते हुए मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही नवीन मतदाता, नवविवाहित वधू एवं महिलाओं को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से उपयोग करना चाहिए एवं किसी भी पात्र मतदाता का एपिक कार्ड नही छूटना चाहिए। साथ ही बताया गया कि 01 अक्टूबर 2023 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है व 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति मतदाता सूची में अपना पंजीयन करायें। कार्यक्रमों में मतदान के प्रति जन जागरूकता लाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि भारत के नागरिक होने के नाते मताधिकार हमार बहूमूल्य अधिकार एव कर्तव्य है। जिसका उपयोग कर सही व्यक्ति का चुनाव कर सकते है एवं समाज को सकरात्मक दिशा प्रदान कर सकते है। मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, मंगल भवन से योगेश भवन तक सायकल रैली निकाली गई। उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी अकलतरा श्री रवि कुमार शर्मा, समस्त पर्यवेक्षक, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिका, समूह की महिलाए उपस्थित थी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रीपा से जुड़कर मजदूर से मालिक बने लखन

Sat Aug 26 , 2023
ग्राम पंचायत पचेड़ा के लखन कश्यप के साथ युवा तय कर रहे उद्यमी बनने का सफर जांजगीर-चांपा 26 अगस्त 2023/ जीवन में आगे बढ़ने की ललक और कुछ कर गुजरने का अगर जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है और इस संघर्ष के बाद जब सफलता मिलती है […]

You May Like

Breaking News

advertisement