बरेली: एस एस वी पब्लिक स्कूल में मनाया गया रेड कलर-डे, बच्चों को रंगों का बताया महत्व

एस एस वी पब्लिक स्कूल में मनाया गया रेड कलर-डे, बच्चों को रंगों का बताया महत्व

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : चेयरमैन अंजलि शर्मा ने कहा कि रंगों की खुशी का जश्न मनाने के लिए हमारे पास हर महीने एक रंग दिवस होता है और इस महीने का रंग रेड था। बच्चों को रंगों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दायरे से परिचित करवाने के लिए रेड कलर-डे मनाया गया। लाल रंग, रक्त, अग्नि, प्रेम, संवेदनशीलता, आनंद, शक्ति, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के अर्थों से जुड़ा है ।
मैनेजर साकेत सुधांशु शर्मा ने बच्चों को जीवन में रंगों का महत्व बताते हुए कहा कि लाल रंग हमारे शरीर को स्वस्थ और मन को हर्षित करने वाला है इससे शरीर का स्वास्थ्य सुधरता है और मन प्रसन्न रहता है। अंत में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट देकर हौसला अफजाई की गई। इस प्रोग्राम का आयोजन विद्यालय की अध्यापिकाओं विनीता सिंह ,दिव्या सक्सेना और नेहा शर्मा द्वारा किया गया ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: डेलापीर तालाब पर बना अवैध मकान भी ध्वस्त, नगर निगम का चला बुलडोजर

Sun Aug 27 , 2023
डेलापीर तालाब पर बना अवैध मकान भी ध्वस्त, नगर निगम का चला बुलडोजर दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : नगर निगम का बुलडोजर डेलापीर स्थित तालाब के अवैध कब्जों पर बीते कई दिनों से गरज रहा है। नगर निगम की टीम ने गुरुवार को डेलापीर तिराहे के पास तालाब की जमीन […]

You May Like

Breaking News

advertisement