बिहार: भूमि संबंधी मामले को लेकर जिला में पदाधिकारी जमकर कर रहे हैं लूट

भूमि संबंधी मामले को लेकर जिला में पदाधिकारी जमकर कर रहे हैं लूट।
,बगैर अवैध राशि लिए काम ही नही करते हैं अंचलाधिकारी।
,पदाधिकारियों ने जिला को बना लिया है अपना चरागाह।

कैप्शन ,जाकिर अनवर पूर्व विधायक ,अररिया
अररिया,
अररिया और फारबिसगंज के पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जाकिर अनवर ने कहा की भूमि के मामले में जिला के विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा जमकर अवैध राशि की उगाही की जा रही है। जिससे भू स्वामी ,किसान और आम जनता परेशान है।जिले के सभी अंचल के अंचलाधिकारी ,कर्मचारी और उनके द्वारा अवैध रूप से बहाल दलाल के द्वारा जमकर लूट मचाई जा रही है। पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने कहा की जिला के तमाम पदाधिकारी पूरी तरह निरंकुश हो चुके हैं।जनता को लूटकर अपनी थैली भरना ही उनका मुख्य मकसद रह गया है।उन्होंने कहा की पहले तो इस जिला में कोई पदाधिकारी आना नही चाहता है और जो एकबार यहां आ गया वो यहां से जल्दी जाना नही चाहता है।अररिया को जिला के अधिकांश पदाधिकारी अपना सुरक्षित चराहगाह बना लिया है।उन्होंने कहा की इस जिले में सबसे ज्यादा लूट और दलाली कही होता है तो वो है अंचल।जिले के गरीब जनता को लूटकर एक एक पदाधिकारी और कर्मचारी करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया है।उन्होंने दावे के साथ कहा की अगर ईमानदारी से सीओ और कर्मचारी की संपत्ति की जांच करा ली जाए तो ये जिले का सबसे बड़ा लूट साबित होगा।दिलचस्प बात तो ये है कि जनता इन समस्याओं को लेकर बार बार आवाज उठा रहे हैं।लेकिन भ्रष्ट पदाधिकारी पर कोई कार्रवाई अभी तक नही हुई है।इस सारे खेल की जानकारी जिला के वरीय पदाधिकारी को भी है।लेकिन इस लूट का पूरा खेल जिला स्तरीय पदाधिकारी के नाक के नीचे हो रहा है।जाकिर अनवर ने कहा एक ओर जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में क्रियान्वित योजनाओं की स्थलीय साप्ताहिक जांच विभिन्न पदाधिकारी द्वारा कराई जाती है।इस जांच के नाम पर कार्यवाओ कम और अवैध राशि उगाही ज्यादा की जा रही है।जांच मात्र एक खानापूर्ति बनकर रह गया है।पूर्व विधायक जाकिर अनवर से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने मिलकर भूमि संबंधी मामले में लूट की बात कही।जिसमे मोटेशन के नाम पर गरीब जनता से हजारों रुपिया अवैध वसूली का मामला बताया इतना ही नही राशि लेने के बाद भी काम नही करने की शिकायत की ,साथ ही बांसगित पर्चा,एल पी सी,48 डी और कई अन्य मामले हैं जिसमे लूट का सिलसिला लगातार जारी है।उन्होंने जिला पदाधिकारी से इन तमाम समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की मांग की है।अगर इसपर जल्द रोक नही लगाई गई तो ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।जाकिर अनवर ने कहा की एक और बिहार सरकार जनता की सुविधा के लिए काम करना चाहती है लेकिन कुछ पदाधिकारी सरकार के मंसूबे को नाकाम करने में लगे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: गायत्री परिवार पटियाला की प्रमुख मीना गुप्ता पहुंची प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच

Fri Oct 28 , 2022
गायत्री परिवार पटियाला की प्रमुख मीना गुप्ता पहुंची प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग किया हवन व संकीर्तन। कुरुक्षेत्र, 28 अक्तूबर : गायत्री परिवार पटियाला की प्रमुख मीना गुप्ता धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के […]

You May Like

advertisement