पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन 24 जनवरी तक

  जांजगीर-चांपा, 19 जनवरी, 2022/  जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों (शिक्षा सत्र 2021-22) से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन पोर्टल www.janjgir-champa.gov.in  वेबसाइट पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्र विद्यार्थी ऑनलाईन पंजीयन 24 जनवरी तक करवा सकते हैं।    जारी प्रेसनोट के अनुसार संस्थाओं से प्रस्ताव लॉक करने हेतु 25 जनवरी तक तिथि निर्धारित की गई है। संस्था में अध्ययनरत पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन की समस्त प्रक्रियाओं पूर्ण कर 28 जनवरी को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर-चाम्पा में संस्था प्रमुख निर्धारित तिथि तक प्रस्ताव जमा करेंगे।
उक्ताशय की जानकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा दी गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:दुर्गेश यादव पूर्व अध्यक्ष डीएवी कॉलेज को राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा को किया गया मनोनीत

Wed Jan 19 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक दुर्गेश यादव पूर्व अध्यक्ष डीएवी कॉलेज को राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा को किया गया मनोनीत आजमगढ़। जनपद के मातवरगंज निवासी दुर्गेश यादव पूर्व अध्यक्ष डीएवी कॉलेज एक मजबूत समाजवादी कार्यकर्ता के साथ साथ सामाजिक कार्यों मे जमकर रुचि लेने वाले व्यक्तित्व के कार्यकर्ता है। इस लगनशीलता […]

You May Like

Breaking News

advertisement