अपनों से नकारे एवं घरों से निकाले प्रेरणा वृद्धाश्रम में आश्रय लिए बुजुर्गों ने भी मनाया उत्साह से रक्षाबंधन

अपनों से नकारे एवं घरों से निकाले प्रेरणा वृद्धाश्रम में आश्रय लिए बुजुर्गों ने भी मनाया उत्साह से रक्षाबंधन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बुजुर्गों ने की खूब मस्ती
प्रेरणा वृद्धाश्रम में पेड़ों को राखी बांधकर लिया गया पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रण।

कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त : धर्मनगरी के प्रेरणा वृद्धाश्रम में वास्तविक तौर पर आत्मीयता, स्नेह, आपसी प्रेम, प्यार और रक्षा के संकल्प का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया गया। इस मौके पर अपनों से नकारे एवं घरों से निकाले गए प्रेरणा वृद्धाश्रम में आश्रय लिए बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बनता था।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में मस्ती और नाच गानों के बीच हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। वृद्धाश्रम में रहने वाली सभी वृद्ध माता बहनों ने वृद्धाश्रम संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला, प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर व अन्य सभी सदस्यों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर बुजुर्गों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि प्रेरणा द्वारा हर त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और रक्षाबंधन का त्यौहार तो विशेष तौर पर श्रद्धा एवं प्रेम के साथ वृद्धों की सेवा सुरक्षा और सम्मान के संकल्प के साथ मनाया जाता है। प्रेरणा में बुजुर्गों की प्रसन्नता देखते ही बनती थी।
इसी अवसर पर नगर की एक समाजसेवी संस्था सहयोग एक कोशिश के सदस्य भी पहुंचे। उन्होंने वृद्धों को कई प्रकार के उपहार दिए। प्रेरणा संस्था ने भी मेहमान सामाजिक संस्था के सदस्यों से सहयोग का आश्वसन दिया। डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहुत बड़ी उपलब्धि रही कि सभी सदस्यों ने प्रेरणा वृद्धाश्रम में सभी पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रण लिया। सभी ने एक आवाज में कहा कि हम अपने जीवन में 10 पेड़ अवश्य लगाएंगे और न केवल लगाएंगे बल्कि उनकी रक्षा भी करेंगे।
इस अवसर पर डा. हरबंस कौर ने मंच का संचालन किया और बुजुर्गों ने भाई बहन के पवित्र प्रेम के दिल को छू लेने वाले सुनाए। संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, डा. हरबंस कौर, डा. मधु मल्होत्रा, मीना शर्मा, सुमन शर्मा, माता बलविंदर कौर और सहयोग एक कोशिश के कई सदस्यों ने मधुर गीत सुना कर सबको आनंदित कर दिया।
इस अवसर पर डा. मधु मल्होत्रा, अन्नपूर्णा, विमल कुमार वशिष्ठ, राज पवार, डा. वी.डी.शर्मा, बलविंदर कौर, विजयलक्ष्मी, मीना कुमारी, सीता देवी, सुमन शर्मा, उषा सच्चर, क्षमा मल्होत्रा, जोगिंदर सिंह, चंद्रकांत ठक्कर, इंद्रप्रीत सिंह बिंद्रा, कश्मीरी लाल जैन, बी. श्रीवास्तव, विजय कुमार अग्रवाल इत्यादि भी मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में राखी बांधते हुए बुजुर्ग महिलाएं एवं पेड़ों को पर्यावरण संरक्षण के लिए रक्षा सूत्र बांधते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर छावनी बचाओ संघर्ष कमेटी ने प्रेस वार्ता कर भारत सरकार से फिरोजपुर छावनी वासियों के लिए रखी दो मांगे-योगेश गुप्ता

Tue Aug 29 , 2023
फिरोजपुर छावनी बचाओ संघर्ष कमेटी ने प्रेस वार्ता कर भारत सरकार से फिरोजपुर छावनी वासियों के लिए रखी दो मांगे-योगेश गुप्ता फिरोजपुर 29 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= फिरोजपुर छावनी बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें भारत सरकार से मांग की गई कि नोटिफाइड सिविल […]

You May Like

Breaking News

advertisement