रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की कार्यकारिणी को दोबारा मिली जिम्मेवारी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की विशेष बैठक हुई।

कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी : रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की एक बैठक अध्यक्ष बी.बी. जिंदल की अध्यक्षता में हुई। पूरे वर्ष का लेखा-जोखा हाउस के सामने रखा गया, जिसको हाउस ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके उपरांत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने अपना त्यागपत्र हाउस के सामने प्रस्तुत किया। जिसको मानने से इनकार कर दिया गया। इसी वर्तमान कार्यकारिणी को 1 साल के बजाय 2 साल तक कार्य करने की मंजूरी दे दी गई। अवधि पूरे होने पर नए सिरे से चुनाव करवाए जाएंगे। इसी मौके पर प्रस्ताव पास किया गया कि आगे से कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 वर्ष की बजाए 2 वर्ष का होगा। बी.के. गोयल जो वरिष्ठ सदस्य हैं को फूल मालाएं पहनाकर सम्मान दिया गया। श्री अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा प्रदान की गई। इस अवसर पर डी.के. गुप्ता महासचिव, रोशन लाल मित्तल कोषाध्यक्ष, सुशील अग्रवाल, रमेश गर्ग, रमेश पाल जैन, वेद प्रकाश बंसल, पी.डी. गुप्ता, पी.के. अग्रवाल, एम.एल. गोयल, नाथी राम गुप्ता, आर.के. बंसल, सुशील अग्रवाल एस.डी.ओ इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।
रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की बैठक के अवसर पर सदस्य एवं पदाधिकारी सम्मान देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिम्स हॉस्पिटल में राया के प्रधानों ने की स्वास्थ्य वार्ता

Sun Jan 14 , 2024
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मथुरा : सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ में राया के प्रधानों ने स्वास्थ्य वार्ता की। सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में वरिष्ठ किडनी विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. एस.के. […]

You May Like

advertisement