5 अक्टूबर से शुरू होगा ऋषि मार्कंडेय प्राकट्योत्सव

5 अक्टूबर से शुरू होगा ऋषि मार्कंडेय प्राकट्योत्सव।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
सर्वकल्याण की भावना से प्रतिदिन होगा महामृत्युंजय जाप।

कुरुक्षेत्र, 4 अक्तूबर : मारकंडा नदी के तट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ के परम भक्त ऋषि मार्कंडेय का भव्य एवं विशाल प्राकट्योत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेय जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि ऋषि मार्कंडेय के प्राकट्योत्सव के मौके पर भगवान शिव मंदिर, ऋषि मार्कण्डेय मंदिर तथा नवग्रह मंदिर को सजाया गया है। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए श्री मार्कंडेश्वर सेवादल के सदस्यों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्मलीन महंत गंगा पुरी के आशीर्वाद से भव्य समारोह में महंत बंसी पुरी की अध्यक्षता में अनेक संत महापुरुष शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर को कलश यात्रा एवं मंडप पूजन के साथ ऋषि मार्कंडेय प्राकट्योत्सव समारोह का शुभारम्भ होगा। इसी के साथ मंदिर परिसर में यज्ञ आचार्य एवं कथा वाचक भागवत किंकर प. कमल कुश भागवत पुराण कथा सुनाएंगे। 6 से 8 अक्तूबर तक प्रतिदिन पूजन एवं यज्ञ भी होगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि 9 अक्तूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संत प्रवचन तथा विशाल भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि 5 तथा 9 अक्तूबर तक सर्वकल्याण की भावना से प्रतिदिन महामृत्युंजय जाप होगा। इस कार्यक्रम के एडवोकेट राज कुमार सैनी, गुरुभजन सैनी,सिद्धार्थ तुली फौजी, परमजीत सिंह, बंटी गुंबर, शर्मा परिवार नैंसी वाले, तरसेम राणा, एडवोकेट खरैती लाल डोडा अबोहर, बलजीत गोयत, मयूर गिरि तथा बिल्लू पुजारी सहयोगी होंगे। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इस अवसर पर आसपास के गांवों से भी सेवक विशेष सहयोगी होंगे। उन्होंने बताया 9 अक्तूबर को ऋषि मार्कंडेय महाराज का महाभिषेक एवं पूजन होगा। इस मौके पर लक्खा सिंह, कुलविंदर सिंह, नाजर सिंह, रविंद्र सैनी, इकबाल सिंह, शिव कुमार, मामराज मंगला, बंटी गुंबर व अन्य श्रद्धालु भी आहुतियां देंगे।
अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जगज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सत्संग में दिया एकता भाईचारे का संदेश

Tue Oct 4 , 2022
जगज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सत्संग में दिया एकता भाईचारे का संदेश। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जगज्योति दरबार महंत राजेंद्र पुरी ने बताया धर्म का महत्व। कुरुक्षेत्र, 4 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने धर्म प्रचार और जनकल्याण के […]

You May Like

Breaking News

advertisement