मंडप पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ ऋषि मार्कंडेय प्राकट्योत्सव

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ऋषि मार्कंडेय प्राकट्योत्सव के शुभारम्भ अवसर पर निकली कलश यात्रा।
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में सर्वकल्याण की भावना से ऋषि मार्कंडेय प्राकट्योत्सव पर महामृत्युंजय मंत्र जाप पाठ का आयोजन।
 
कुरुक्षेत्र, 5 अक्तूबर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सर्वकल्याण की भावना से दशहरे के दिन अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी व अन्य संतों के सान्निध्य में 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र  पाठ शुरू किया गया। इससे पूर्व विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यजमान मामराज मंगला, एडवोकेट राज कुमार सैनी, गुरुभजन सैनी,सिद्धार्थ तुली फौजी, परमजीत सिंह, बंटी गुंबर, शर्मा परिवार नैंसी वाले, तरसेम राणा, शिव राणा, राम कुमार पुरी, पूजा राणा, एडवोकेट खरैती लाल डोडा अबोहर, गुरभजन सिंह, बलजीत गोयत, उषा रानी , मीना रानी इत्यादि ने मंडप पूजन किया। यह मंडप पूजन आचार्य नरेश कौशिक, संजीव शर्मा, अंकुश शर्मा, राम कुमार शास्त्री, प्रिंस भारद्वाज, विशाल शर्मा ने पूरे विधिविधान से सम्पन्न करवाया। इस से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें अन्नू, कृष्णा, कुश रानी, नवोदिता, गुरप्रीत कौर, कृष्णी देवी, भगवान देवी इत्यादि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। मंदिर परिसर में सजे भव्य मंडप में विशाल प्राकट्योत्सव समारोह का शुभारम्भ हुआ। इसी के साथ महंत जगन्नाथ पुरी द्वारा पूजन एवं आरती कर महामृत्युंजय मंत्र जाप पाठ का सर्वकल्याण की भावना से शुभारम्भ किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला विशेष मंत्र है। यह मंत्र ऋग्वेद और यजुर्वेद में भगवान शिव की स्तुती में लिखा गया है। इस मंत्र जाप से हर तरह की परेशानी और रोग खत्म हो जाते हैं। वहीं अकाल मृत्यु (असमय मौत) का डर भी दूर होता है। शिवपुराण के अनुसार, इस मंत्र के जाप से मनुष्य की सभी बाधाएं और परेशानियां खत्म हो जाती हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि 9 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर ऋषि मार्कण्डेय प्राकट्योत्सव का विधिवत संत महापुरुषों के आशीर्वाद से समापन होगा तथा हवन की पूर्णाहुति डाली जाएगी। साथ ही भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस प्राकट्योत्सव में स्वामी सीताराम, स्वामी संतोषानंद, प्रमुख समाजसेवी मा. मामराज मंगला, सुशील शर्मा, दलबीर सिंह, कुलबीर सिंह, मांगे राम नागरा, राम कुमार, श्री पाल राणा, जोगिंदर सिंह, शंटी, नसीब सिंह, साहब सिंह, सुक्खा सिंह, सरजा सिंह, नाजर सिंह, सरवन सिंह व राजिंदर सिंह इत्यादि सहयोग कर रहे हैं।
श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में मंडप पूजन एवं आरती करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी व अन्य। मंडप पूजन उपरांत महंत जगन्नाथ पुरी से प्रसाद लेते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्वालियर: विजयादशमी के पर्व पर आईजी डी श्रीनिवास वर्मा और एसएसपी अमित सांघी पुलिस लाइन पहुंचे

Wed Oct 5 , 2022
ग्वालियर में विजयादशमी के पर्व पर आईजी डी श्रीनिवास वर्मा और एसएसपी अमित सांघी पुलिस लाइन पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रीति रिवाज के साथ शस्त्रों की पूजा अर्चना की। दशहरे के पूजन के इस मौके पर एसएसपी ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी । पूरे देश […]

You May Like

Breaking News

advertisement