अयोध्या:अल्पसंख्यक जिला सचिव बनाए जाने पर रिजवान खां का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयोध्या:————-
अल्पसंख्यक जिला सचिव बनाए जाने पर रिजवान खां का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राशिद जमील ने अयोध्या जिला के मवई क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद पुर दाऊद पुर निवासी रिजवान अहमद खां को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति पर अल्पसंख्यक सभा का जिला सचिव नियुक्त किया हैं।
श्री रिज़वान को अल्पसंख्यक सभा का जिला सचिव नियुक्त किये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साहित होकर जगह जगह पर जिला सचिव का स्वागत किया।सपा के मवई ब्लॉक अध्यक्ष रिहान खां के नेतृत्व में तमाम सपा के नेता व कार्यकर्ता ने जिला सचिव का माला पहना कर स्वागत किया।इसके बाद ग्राम बरतरा के फिजा नगर चौराहे पर तौसीफ खां ने अपने सभी साथियों के साथ जिला सचिव का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद जिला सचिव अपने तमाम कार्यकर्ता के साथ अपने निजी आवास मोहम्मद पुर दाऊद पुर पहुंचे जहां मोहम्मद ख़ान,शाह मोहम्मद,अशद अली व जु़रार खां ने सैकड़ों ग्राम वासियों के साथ मिल कर स्वागत किया।स्वागत समारोह में लोगो का उत्साह देख भावुक हुए जिला सचिव रिजवान खां ने कहा कि में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव व अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी व जिला अध्यक्ष राशिद जमीन का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे आम इंसान को पार्टी के समक्ष जिम्मेदार समझ कर जो जिम्मेदारी सौंपी है में उस पर सदैव की तरह हमेशा कार्य करता रहूंगा।इस मौके पर कल्लू सिंह,एजाज मुल्ला,अजुवर खां,मुन्ना खां,गुल्लू सिंह,मो0 आरिफ,सादाब खां,गौस खां,इजहार खां,अब्दुल्ला खां,अखलाक खां,हाजी अजीम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:रौज़ागाँव चीनी मिल द्वारा किया गया रु 13.46 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान

Tue Jan 18 , 2022
अयोध्या:——-रौज़ागाँव चीनी मिल द्वारा किया गया रु 13.46 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतानमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याभेलसर(अयोध्या)बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 में दिनांक 11 जनवरी 2022 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 13.46 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 17-01-2022 को कर दिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement