Uncategorized

यातायात माह के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार यातायात पुलिस जनपद बरेली के तत्वावधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात मो0 अकमल खान के मार्ग दर्शन में अंजनी कुमार तिवारी पुलिस उपाधीक्षक यातायात की उपस्थिति में डाॅक्टर अम्बेडकर समाज कल्याण सेवा संस्थान की ओर से यातायात माह का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सड़क पर सुरक्षित चलने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग और ओवरस्पीड से बचने जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।तथा जागरूकता के संबंध में पम्पलेंट बांटे गए। कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अंजनी त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) , जगदीश पाटनी पुलिस उपाधीक्षक (सेवा निवृत्त) तथा रमेश प्रजापति सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, मनीष कुमार दुबे यातायात उपनिरीक्षक, कपिल राघव यातायात उपनिरीक्षक, अजीत सिंह यातायात उपनिरीक्षक तथा राम सिंगार यातायात उपनिरीक्षक एवं महिला पुलिस कर्मी यातायात मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel