उत्तरकाशी: 21 वर्षीय रोहित भट्ट जगदम्बा भट्ट भी पर्वतारोहण के एडवांस प्रशिक्षण हेतु निम के उस ग्रुप में शामिल था जो द्रोपदी डांडा पर दुर्घटना की चपेट में आया।
रोहित भी चोटिल हो गया था और उसे हैलीकॉप्टर से उत्तरकाशी से एम्स ऋषिकेश लेे जाया गया था। आज रोहित को एम्स से छुट्टी दे दी गई। वह अभी अभी घर पहुंच गया है।
खबर है कि घायल अवस्था में भी रोहित ने अन्य कुछ साथियों के साथ रेस्क्यू में हाथ भी बंटाया और कुछ शवों को भी बाहर निकाला। घायल होने के कारण रोहित को एम्स भेजा गया। जरूरी चिकित्सकीय जांच के बाद आज उसे घर – गांव खाल पाली, भिलंगना विकास खंड टिहरी गढ़वाल, उसके पिता के साथ भेज दिया गया है।