कांग्रेस का रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम बना गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल-कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ 

कांग्रेस का रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम बना गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

आजमगढ़।
जिला कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ द्वारा श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कॉलेज, सठियांव के प्रांगण में ’दावत- ए – इफ्तार’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की धरती हमेशा से गंगा-जमुनी संस्कृति की प्रतीक रही है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और समाज में प्रेम व एकता का संदेश फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में बेलाल बेग , नजम शमीम , रियाजुल हसन , अंसार अहमद , शाने आलम , नदीम ख़ान , मो. आमिर , हाफिज मंजूर , अबूलास , हाजी इफ़्तिख़ार , जावेद मंदे, नोमान प्रधान , आदिल प्रधान , वासिक प्रधान , अजीत राय , चंद्रपाल सिंह यादव , तेज बहादुर यादव , इमरान मास्टर , फुजैल , जुल्फिकार बेग , राफ़े सोहराब , अबुल कलाम शाहिद , बरकत बेग , संतोष सिंह , फ़ैज़ी नसीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर रमज़ान के पवित्र महीने की अहमियत पर चर्चा की और देश में आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। यह आयोजन क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Tue Mar 17 , 2026
धान उठाव के कार्य में तेजी लाएं – कलेक्टर श्री लंगेह टेक होम राशन अंतर्गत शत प्रतिशत बच्चों, गर्भवती और शिशुवती माताओं को वितरण के निर्देश महासमुंद 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में […]

You May Like

Breaking News

advertisement