धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से घर-घर जाकर सदस्यता अभियान शुरू, संगठन को मजबूत बनाने में जुटी आरपीआई : रवि सोनू कुंडली

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877
कुरुक्षेत्र 14 मार्च : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली, राजिंदर सिंह रंगा, प्रदेश महासचिव टिंकू बंटी थानेसर शाहर के वरिष्ठ गणमान्य सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं और सदस्य बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के नेतृत्व में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया देशभर में तेजी से मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और सामाजिक न्याय, समानता तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
वहीं हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे जोश के साथ गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। इससे आने वाले समय में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) हरियाणा में एक मजबूत संगठन के रूप में उभरेगी।




