25 हजार रूपये का इनामिया राजेन्द्र गिरफ्तार, अवैध गांजा भी बरामद


थाना- कप्तानगंज
25 हजार रूपये का इनामिया राजेन्द्र गिरफ्तार, अवैध गांजा भी बरामद ।
1.पूर्व की घटना /इतिहास का विवरण- दिनांक 15.12.2021 को वादी मुकदमा थाना कप्तानगंज आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि वादी मुकदमा की बहन को अभियुक्त राजेन्द्र निषाद पुत्र रामअवध ग्राम खीरीडीहा थाना कप्तानगंज आजमगढ़ द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 218/2021 धारा 363/366 IPC पंजीकृत हुआ। पीड़िता की बरामदगी दिनांक 27.09.2022 को गयी गयी। पीड़िता घटना के समय 15 वर्ष की थी। जो बरामदगी के समय प्रेगनेन्ट थी। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 IPC व 5(j)2/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त के गिरफ्तारी का काफी प्रयास किया गया लेकिन अभियुक्त दस्तेयाब नही हुआ। तब अभियुक्त राजेन्द्र निषाद उपरोक्त के विरूद्ध दिनांक 19.11.2022 को धारा 82 द0प्र0सं0 की नोटिस प्राप्त कर चस्पा करवाया गया व दिनांक 16.01.2023 को धारा 83 द0प्र0सं0 की नोटिस प्राप्त कर अभियुक्त के घर की कुर्की की गयी। अभियुक्त राजेन्द्र निषाद उपरोक्त बादस्तूर फरार चल रहा था। मुकदमा उपरोक्त में मफरूरी में आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। अभियुक्त राजेन्द्र निषाद उपरोक्त के विरूद्ध दिनांक 13.02.2023 को 25 हजार रूपये के ईनाम घोषित किया गया था।
2.गिरफ्तारी का विवरण दिनांक 17.02.23 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, व उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराही द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 25 हजार रूपये का इनामिया राजेन्द्र निषाद पुत्र रामअवध निषाद ग्रा0 खीरीडीहा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को 03 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गोपलापुर पुलिया के पास से समय करीब 10.00 बजे हिरासत पुलिस लिया जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 32/23 धारा 8/20 NDPS Act थाना कप्तानगंज आजमगढ़।
अपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 37/21 धारा 307 IPC थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  2. मु0अ0सं0 38/21 धारा 3/25 A Act थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  3. मु0अ0सं0 218/21 धारा 363/366/376 IPC व 5(J)2/6 पाक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  4. मु0अ0सं0 353/22 धारा 174A IPC थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  5. मु0अ0सं0 94/20 धारा 120B/34/392/411 IPC थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  6. मु0अ0सं0 144/20 धारा 307 IPC थाना मुबारकपुर आजमगढ़
    गिरफ्तार अभियुक्त-
  7. राजेन्द्र निषाद पुत्र रामअवध निषाद ग्रा0 खीरीडीहा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
    बरामदगी – 3 कि0ग्रा0 गांजा नाजायज
    गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
  8. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  9. उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार यादव थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  10. उ0नि0 श्री विशाल चक्रवर्ती थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  11. हे0का0 रामआशीष राय थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  12. हे0का0 श्रवण शुक्ला थाना कप्तानगंज आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>लड़की को अगवा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार</em>

Fri Feb 17 , 2023
थाना- बिलरियागंजलड़की को अगवा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तारसंक्षिप्त विवरणः-दिनांक 07.06.2022 को वादिनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि वादिनी की पुत्री विपक्षी विश्वनाथ उर्फ छोटक पुत्र लक्ष्मण आदि 03 नफर द्वारा को बहला फुसलाकर भगा ले गये है, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 […]

You May Like

Breaking News

advertisement