संत समाज के त्याग से ही देश व समाज में बनी है सद्भावना,सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, महंत बंसीपुरी महाराज सहित अन्य संतों ने देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

केदारनाथ से प्रधानमंत्री ने दिया संतों के नाम संदेश।
सांसद व विधायक ने स्थानेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना।

कुरुक्षेत्र 5 नवंबर :- संत समाज के त्याग से ही समाज व देश में सद्भावना बनी हुई है। इस संत समाज के कारण के ही देश की विरासत, शिक्षा व संस्कार बचे हुए है। इसलिए संत समाज को पूरा मान सम्मान देना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। इस नैतिक दायित्व का निर्वाह करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड केदारनाथ से सीधे देश में 120 जगहों पर संत समाज के लोगों से जुड़े और संत समाज से अपने मन की बात को सांझा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनने के लिए शुक्रवार को थानेसर के श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीधा प्रसारण देखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इस सीधा प्रसारण को देखने के लिए सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा सहित संत समाज के लोग पहुंचे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसी पुरी महाराज, षडदर्शन साधुसामज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज ने स्थाण्वीश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर जल अर्पित किया।
इसके बाद सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने संत समाज के लोगों को पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाज सभी मेहमानों व संतों ने करीब एक घंटा केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण देखा व सुना। इस सीधे प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी संत समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया कि इस संत समाज के कारण ही देश की संस्कृति व संस्कार बचे हुए है। इस संस्कारों की हमारी युवा पीढ़ी को निहायत जरूरत है। इसलिए देश के भविष्य यानि युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर देश के भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकेगा।
सांसद नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ से देश के विभिन्न हिस्सों में संत समाज के लोगों से जुड़े और संत समाज के लोगों के समाने अपने मन की बात को रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में यात्रियों की सभी समस्याओं का समाधान करके यात्रा को सुविधाजनक बना दिया है। इसके अलावा आपदा के बाद केदारनाथ जीर्णोद्धार करने का अनोखा काम किया है।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही सभी लोगों को केदारनाथ के दर्शन हुए है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत समाज की महिमा करते हुए संत समाज के लोगों के समाज पर पड़ने वाले अच्छे प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के साथ
मुख्यमंत्री मनोहर लाल में भी जुड़े हुए थे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अमेरिका में दीपावली पर छुट्टी करने का भी फैसला लिया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से देश की संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास किया गया है।
महंत बंसीपुरी महाराज ने कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से केदारनाथ की यात्रा सहज हो गई है। यह प्रयास काबिले तारीफ है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन विनोद अरोड़ा ने किया। इस मौके पर एसडीएम अनुभव मैहता, महंत जगन्नाथपुरी, महंत महेशमुनी, महंत धुनी दास, महंत ठाकुर दास, स्वामी नारायण स्वरुप, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, अनूप गिरी, राजेंद्र पराशर, महंत वासुदेवा नंद, दयाल दास, शमशेर नाथ, मंहत मनोहर गिरी, मंहत अरविंददास, महंत विशाल मणिदास, आशुतोष गिरी,स्वामी रंगनाथ पुरी, सुरेश सैनी कुक्कु, देवीदयाल शर्मा, हरदीप सन्जू, दरबारा सैनी, मोहन लाल अरोड़ा, यशपाल नारंग, जसविंद्र सैनी, धीरज वालिया, सुरेंद्र शर्मा, उमांशकर, उमेश साहनी, विनोद अरोड़ा, रजनीश खासुपर, हंसराज कालड़ा, विजय सभ्रवाल, परमजीत कौर कश्यप, नितीन भारदज, मनिंजद्र छिंदा, विशु शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव शक्ति मंदिर में अन्नकूट पर गर्ग परिवार द्वारा भंडारा आयोजित

Fri Nov 5 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 5 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र के रामनगर में गली नम्बर एक में स्थित शिव शक्ति मंदिर, में गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट भंडारा लगाया गया। इससे पहले मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। मंदिर के पुजारी राकेश कुमार ने बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement