![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/08/07-14.jpg)
जांजगीर-चांपा 29 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 29 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे सद्भावना रैली का आयोजन कचहरी चौक जांजगीर से डाइट जांजगीर तक किया जाएगा। इसके साथ ही डाईट जांजगीर के हाल में प्रातः 8 बजे सभी खेलों के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजन एवं सायंकाल हॉकी का प्रदर्शन मैच खेलो इंडिया लघु केन्द्र टी. सी. एल. महाविद्यालय जांजगीर में आयोजन किया जाएगा।