सैलून संचालक ने की नाबालिग से अश्लील हरकत, गिरफ्तार

किच्छा।
सैलून संचालक ने की नाबालिग से अश्लील हरकत।, गिरफ्तार।

ऐंकर – खबर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र से है। जहां कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में सैलून की दुकान पर बाल कटिंग कराने पहुंची नाबालिक के साथ सैलून स्वामी ने अश्लील हरकत कर दी। घटना की जानकारी के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों के आक्रोशित होने की सूचना पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। नाबालिक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने किच्छा कोतवाली अंतर्गत ग्राम फिरोजपुर निवासी आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। किच्छा कोतवाली पुलिस को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नाबालिक पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वे लोग नाबालिक के बाल कटवाने के लिए ग्राम स्थित असलम के सैलून पर गए थे। नाबालिक को दुकान पर छोड़ने के बाद परिजन किसी काम से दुकान से बाहर चले गए। इसी बीच सैलून स्वामी आरोपी असलम ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। नाबालिक के परिजनों को जानकारी देने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। इसी दौरान आरोपी युवक असलम मौके से फरार हो गया। फिलहाल किच्छा पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

Mon Feb 3 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम , गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स अकादमी में हो रहे ईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में देश भर से आए हुए खिलाड़ियों के मैचों में, महिला वर्ग में विमुक्ति सिंह ने मधु पांडे को 6,1 6, 0 से अभिषेक ने अक्षय को […]

You May Like

Breaking News

advertisement