Uncategorized

समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

विधानसभा हरचंदपुर के ग्राम अजमतउल्लागंज सोतहा का पुरवा में राधेश्याम जी एवं राम

शंकर वर्मा जी के घर में लगी भीषण आग ने गरीब परिवार का सब कुछ छीन लिया। यह बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है कि आज भी लोग ऐसी आपदा के बाद खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का दुःख साझा किया। संबंधित उच्च अधिकारियों से कड़ी बातचीत कर तत्काल आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
सरकार और प्रशासन को यह समझना होगा कि सिर्फ आश्वासन नहीं, जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई ही असली जिम्मेदारी है।
समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel