संस्कार भारती ने गीता बालघर विद्यालय के बच्चों संग मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

संस्कार भारती ने गीता बालघर विद्यालय के बच्चों संग मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – प्रोमिला पाठक।

कुरुक्षेत्र, 5 सितम्बर : संस्कार भारती संगीत एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था है जो कलाओं को माध्यम बनाकर बच्चों में संस्कार रोपित करने के लिए वर्षभर अनेकों कार्यक्रम आयोजित करती है। इसी कार्य को निरंतरता प्रदान करने की श्रृंखला में गीता बालघर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के संग मिलकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गीता बालघर के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, वेशभूषा प्रदर्शन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। श्रीकृष्ण एवं राधा जी की वेशभूषा धारण किये हुए नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनभावन संवादों का वाचन किया। इस अवसर पर संस्कार भारती कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से कर्म करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। दूसरों पर अन्याय करना एवं अन्याय सहन दोनों ही गलत है।
इस अवसर पर गीता बाल घर की प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने बच्चों को अपने अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन पर संस्कार भारती कुरुक्षेत्र की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।इस अवसर गीता बाल घर की शिक्षिकाओं के साथ संस्कार भारती कुरुक्षेत्र की ओर से रमन बंसल, डॉ. पुरषोत्तम, डॉ. वीर विकास उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के सभी बच्चों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। संस्कार भारती कुरुक्षेत्र भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: भारतीय मजदूर संघ ने 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिये दिया ज्ञापन

Tue Sep 5 , 2023
अयोध्या:———भारतीय मजदूर संघ ने 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिये दिया ज्ञापनमनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्याभारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार संगठित व असंगठित क्षेत्रों के भिन्न-भिन्न उद्योगों में काम करने वाले संविदा / आउटसोर्सिंग / निविदा कर्मचारियों के हो रहे घोर शोषण व […]

You May Like

Breaking News

advertisement