Uncategorized

सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया…….. भजन पर झूमे श्याम भक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति ने किया श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव आयोजित।

कुरुक्षेत्र,15 मार्च : श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) खाटू धाम कुरुक्षेत्र द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें श्याम भक्तों ने फूलों की होली खेली। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में समिति द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर श्याम संकीर्तन किए गए जिसमें श्यामप्रेमियों का पूर्ण सहयोग मिला। लगभग 15 दिनों तक चली यह श्रृंखला मंदिर में भव्य संकीर्तन और भंडारे के साथ सम्पन्न हुई। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में पानीपत से गायक सौरव रसिक और शाहाबाद मारकण्डा से श्रवणराज ने श्याम भजनों से समां बांधा। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो…, पलकें ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे…, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…,मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम आता है…., हारा हुआ हूं बाबा तुम हाथ तो बढाओ…, सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया… और मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार… इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमी झूम उठे। भजनों के पश्चात श्याम जी को भोग लगाया गया और भंडारा दिया गया। श्याम संकीर्तन में सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कंबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, अशोक अरोड़ा, सुरेन्द्र काठपाल, ललित अत्री, डा. घनश्याम शर्मा, सतीश कारसा, लवकेश शर्मा, जतिन शर्मा, विजय गुलाटी, डा. प्रवीण शर्मा, अनिरुद्ध, साहिल शर्मा, नरेश सैनी बिशनगढ़, जतिन सैनी बिशनगढ़, शेर सिंह शेरा, कृष्ण कुमार, हिमांशु मल्होत्रा, अंशु, अनमोल, गौरव, शंटी, अंशुमान, सर्वेश रोहिला, शुभम, कपिल सोनी और राजीव बारना आदि शामिल रहे।
श्रीखाटूश्याम संकीर्तन में भाग लेते श्याम भक्त।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button