जिला कैथल में टूरिस्ट प्वाइंट के रूप में उभरेगा पोलड़ का सरस्वती तट

जिला कैथल में टूरिस्ट प्वाइंट के रूप में उभरेगा पोलड़ का सरस्वती तट।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

करोड़ों रुपये की लागत से करवाए जा रहे विकास कार्य : उप चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच।
हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के उप-चेयरमैन धुम्मन सिंह ने गांव पोलड़ में पापसर लिंक डे्रन पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आउट फाल कार्य का किया शिलान्यास।

कैथल सीवन, 25 अप्रैल : हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के उप-चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच ने शुक्रवार को गांव पोलड़ में पापसर लिंक ड्रेन पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले आउट फाल कार्य का शिलान्यास किया। बरसात के सीजन में तथा बाढ़ की स्थिति में पानी कंट्रोल होगा, जिससे लगभग नौ किलोमीटर के दायरे में किसानों को काफी लाभ होगा। वहीं पोलड़ गांव के पुल की मजबूती के साथ-साथ सौंदर्यीकरण में बढ़ोत्तरी होगी।
उप-चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि कार्य में तेजी लाते हुए बरसाती सीजन से पहले इस कार्य को पूरा किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोलड़ में प्राचीन सरस्वती मंदिर है और हरियाणा सरकार द्वारा इस सरस्वती तट पर अनेक कार्य किए जा रहे हैं, ताकि इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण बढ़ाया जा सके। रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य भी चल रहा है और आने वाले समय में यह क्षेत्र जिला कैथल में टूरिस्ट प्वाईंट के रूप में उभरेगा। लाईटिंग, ग्रीनरी, बैठने की कुर्सियां, बोटिंग के अलावा म्यूजियम व अन्य सुविधाएं भविष्य में प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री दुनिया के सामने लाकर यह दिखाना चाहते हैं कि सबसे अच्छा हमारे हिंदुस्तान का हेरिटेज है। मुख्यमंत्री स्वयं इन सभी कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन सरस्वती नदी की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करना और संरक्षित करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना काफी निंदनीय है। आतंक वादियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले का भारत जरूर जवाब देगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता अरविंद कौशिक, भाजपा नेत्री शैली मुंजाल, श्रवण कुमार, प्रवीण रसुलपुर, कृष्णा, रवि सैनी, चमकिला हंस, एसडीओ कुलदीप व जेई राहुल के अलावा अन्य अधिकारीगण व ग्रामीण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय में विविध गतिविधियों का आयोजन: फ्रेशर्स पार्टी और भाषण प्रतियोगिता ने मोहा मन

Sat Apr 26 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय में आज 25 अप्रैल को रचनात्मकता, ऊर्जा और ज्ञान से भरपूर रहा। विद्यालय में एक ओर जहाँ ब्लूमर्स से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया तो वहीं दूसरी ओर कक्षा 9 से 12 तक […]

You May Like

Breaking News

advertisement