उत्तराखंड देहरादूनSIR से पूर्व प्रदेश में चल रही BLO मैपिंग में सुस्ती, तीन जिलों को चुनाव आयोग का नोटिस

उत्तराखंड देहरादून
SIR से पूर्व प्रदेश में चल रही BLO मैपिंग में सुस्ती, तीन जिलों को चुनाव आयोग का नोटिस,
सागर मलिक

देहरादून विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले प्रदेश में चल रही बीएलओ मैपिंग की धीमी प्रगति पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। कम प्रगति वाले देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के ईआरओ को नोटिस जारी किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसआईआर से पहले जिलावार एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाकर कार्य करने को कहा। साथ ही शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को एसआईआर कार्य में तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएलओ प्रशिक्षण और बीएलए नियुक्ति पर जोर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के प्रशिक्षण कार्य को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एसआईआर से पहले सभी बूथों पर शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक करें।

इसके अलावा गणना प्रपत्रों के समयबद्ध वितरण के लिए भी विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलावार बीएलओ मैपिंग की स्थिति (% में)

रुद्रप्रयाग – 100

बागेश्वर – 100

चंपावत – 99

उत्तरकाशी – 99

अल्मोड़ा – 97

पिथौरागढ़ – 95

टिहरी – 95

चमोली – 95

पौड़ी – 93

हरिद्वार – 89

नैनीताल – 88

ऊधमसिंह नगर – 77

देहरादून – 77

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम पंचायत करतालरपुर पहले दिन नवरात्रि के अवसर पर माता दुर्गा जी के प्रागंण के आसपास रोड के दोनों पटरी पर विशेष

Thu Mar 19 , 2026
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जहां-जहां मां दुर्गे जी का मंदिर है वहां-वहां के आसपास प्रागंण के रोड के दोनों पटरी पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है पहले दिन नवरात्र के अवसर पर जनपद के सभी ग्राम पंचायत में हाट बाजार टोला मोहल्ला में चलाया आज दिनांक 18 […]

You May Like

Breaking News

advertisement