हरियाणा: बच्चों के मनोबल को बढ़ाने हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट करवा रहा है मानवता ओलंपियाड

बच्चों के मनोबल को बढ़ाने हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट करवा रहा है मानवता ओलंपियाड।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित।

कुरुक्षेत्र : सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा 9वां मानवता ओलंपियाड नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा रोड और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी खेड़ा में करवाया गया। मानवता ओलंपियाड में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सरजंत सिंह ने बताया कि सतयुग दर्शन ट्रस्ट के द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य मनोज गाबा व जितेंद्र अरोड़ा मौजूद रहे। मनोज गाबा ने बताया कि मानवता ओलंपियाड एक ऑनलाइन प्रतियोगिता है। इसमें प्रश्न पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा जाता है। 40 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले हर प्रतिभागी को ई-सर्टिफिकेट तुरंत ही प्राप्त हो जाता है। सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इस आॅनलाइन पेपर को 31 अगस्त तक कभी भी कर सकते हैं। अब तक कुरुक्षेत्र जिले से 20 स्कूलों के द्वारा एग्जाम करवाया जा रहा हैं। हरियाणा सरकार से भी हर स्कूल में मानवता ओलंपियाड करवाने की परमिशन ली गई है जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। 7 सितंबर को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा तथा विजेताओं को फरीदाबाद वसुंधरा परिसर में गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को लैपटॉप, एलईडी, मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया जाएगा।
नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को संबोधित करते प्रिंसिपल सरजंत सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: बड़ी छावनी आश्रम में पंच दिवसीय जानकी प्राकट्य महा महोत्सव 25 अप्रैल से

Thu Apr 20 , 2023
बड़ी छावनी आश्रम में पंच दिवसीय जानकी प्राकट्य महा महोत्सव 25 अप्रैल से। सेंट्रल डेस्क ब्यूरो – संजीव कुमारी। वृन्दावन : दुर्गापुरम् /पानीघाट क्षेत्र स्थित श्रीबड़ी छावनी आश्रम में श्री करुणा निधान परिकर के तत्वाधान में पंच दिवसीय श्री जानकी प्राकट्य महा महोत्सव 25 से 29 अप्रैल 2023 पर्यंत अत्यंत […]

You May Like

advertisement