जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में ट्रस्टियों द्वारा मंगला गौरी पूजन के साथ सावन रुद्राभिषेक किया गया

जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में ट्रस्टियों द्वारा मंगला गौरी पूजन के साथ सावन रुद्राभिषेक किया गया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सर्वकल्याण की टीवी भावना से विद्यापीठ के ट्रस्टियों ने किया रुद्राभिषेक किया।

कुरुक्षेत्र, 9 अगस्त : श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ में पूरे सावन महीने में चल रहे रुद्राभिषेक एवं सावन पूजन में सभी ट्रस्टी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। मंगलवार को भी विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में ट्रस्टी के. के. कौशिक, राजेश सिंगला इत्यादि ने परिवार सदस्यों के साथ विधिवत रुद्राभिषेक एवं मंगलागौरी पूजन किया। प. पंकज पुजारी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सर्वकल्याण की भावना से रुद्राभिषेक सम्पन्न करवाया। आचार्य प. रणबीर भारद्वाज ने बताया कि सावन महीने में रुद्राभिषेक करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। जो शिव भक्त रुद्राभिषेक करते हैं उनके पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होती ही है और ऐश्वर्य की प्राप्ति भी होती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से काम, क्रोध, मद, मोह और लोभ पर विजय भी प्राप्त की जा सकती है। शास्त्रों में स्फटिक के शिवलिंग पर पूजन का तो विशेष महत्व बताया गया है। इस मौके पर श्रवण गुप्ता, कुलवंत सैनी, सुरेंद्र गुप्ता, पवन गर्ग, यशपाल राणा, हरि सिंह, सतबीर कौशिक इत्यादि भी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

Tue Aug 9 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 9 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण कुलपति कार्यालय के बाहर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने […]

You May Like

advertisement