आज़मगढ़: भारत विकास परिषद आदर्श साखा का संपन्न हुआ द्वितीय दायित्व ग्रहण समारोह

भारत विकास परिषद आदर्श साखा का संपन्न हुआ द्वितीय दायित्व ग्रहण समारोह।

आजमगढ़। जनपद में 8 मई को पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भारत विकास परिषद की आदर्श साखा का द्वितीय दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रांत के उपाध्यक्ष पवन पटेल, संगठन मंत्री कृषि शुक्ला और रीजनल मंत्री अशोक अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवम् स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथियो एवम् पदाधिकारियों का स्वागत गणेश वंदना के साथ प्राप्ति मिश्रा और सानवी अग्रवाल द्वारा किया गया।एवम् छाया अग्रवाल द्वारा अतिथियों और पदाधिकारियों को वस्त्र देकर अभिनन्दन किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही छाया अग्रवाल ने साख़ा द्वारा किए हुए सेवा कार्यों जैसे कोरोना काल में भोजन पैकेट, मास्क, सेनेटाइजर वितरण, 45 यूनिट ब्लड डोनेशन, गरीब कन्या के विवाह में सहयोग, वनवासी सहायता, स्वास्थ्य शिविर, एनीमिया मुक्त भारत एवम् आत्म निर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथ प्रांतीय उपाध्यक्ष पवीन पटेल ने अध्यक्ष छाया अग्रवाल, सचिव मीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल तथा महिला संयोजिका ममता अग्रवाल को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई। नये सदस्य व प्रकल्प प्रमुखो से संकल्प ऋषि शुक्ला ने कराया। इस अवसर पर 10 नये सदस्य बनाये गये। रिजनल मंत्री संस्कार अशोक अग्रवाल ने कहा कि हमे निस्वार्थ भाव से वंचितो की सेवा व सहायता करनी चाहिए समाज और अपने परिवारों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार का ज्ञान कराना चाहिए मुख्य अतिथि पवीन पटेल ऋषि शुक्ला ने कहा संस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं कार्यक्रमों को सुनिश्चित ढंग से आयोजित करने हेतु मार्ग दर्शन दिया गया । शाखा की गतिविधियों की सराहना, और, अपनी क्षमता को बढ़ाते हुए और अधिक अच्छे ढंग से सेवा कार्यों की सराहना किये। वर्ष मे किये गये सराहनीय कार्यों के लिए सदस्यों को एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बद्री गुप्ता, रमाकांत वर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, गिरिराज सिंघल, शिखा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सीताराम पांडेय, लतिका अग्रवाल तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से प्रेरित होकर कर्तव्य निर्वहन में ही जीवन की सार्थकता- विधानसभा अध्यक्ष, जांजगीर के स्व. बिसाहू दास महंत उद्यान में विकास कार्यों का भूमिपूजन और स्व. पंडित जगदीश चन्द्र तिवारी की प्रतिमा का अनावरण

Mon May 9 , 2022
जांजगीर चांपा 09 मई 2022/  विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षा विद, समाज सेवक और समाज के मार्गदर्शक स्व. श्री जगदीश चन्द्र तिवारी ने हमें जीने का सही मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर हम सबको वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से […]

You May Like

advertisement