भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों से गूंजा कुरुक्षेत्र का सेक्टर तीन

भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों से गूंजा कुरुक्षेत्र का सेक्टर तीन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेक्टर 3 में तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन।
जेजेपी नेता योगेश शर्मा ने किया यात्रा को रवाना।

कुरुक्षेत्र 12 अगस्त : आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सेक्टर 3 में दुकानदारों व वार्ड की वासियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को थानेसर जेजेपी पूर्व प्रत्याशी एवं सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन योगेश शर्मा ने रवाना किया। दुकानदारों और वार्ड वासियों ने हाथ में तिरंगा लेकर सेक्टर में तिरंगा यात्रा निकाली और इस तिरंगा यात्रा में लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दुकानदारों को तिरंगा भी वितरित किया गया और लोगों से आवाहन किया गया कि हर घर तरंगा अभियान के तहत आप सभी अपने घरों पर अपने दुकानों पर तिरंगा जरूर लगाएं और आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
थानेसर जेजेपी पूर्व प्रत्याशी एवं सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन योगेश शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवाहन पर आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शहर के प्रत्येक वार्ड गली मोहल्ले में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज सेक्टर 3 में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें दुकानदारों को तिरंगा भी वितरित किया गया इस अवसर पर वार्ड वासियों ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सेक्टर 3 भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने यह भी कहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आप सभी अपने घरों पर अपनी दुकानों पर तिरंगा जरूर लगाएं तिरंगा हमारी देश की आन बान शान है। इस अभियान में आप सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
इस अवसर पर डीएसपी शीतल सिंह धालीवाल
गुलशन, जेजेपी युवा हल्का अध्यक्ष हर्ष शर्मा,राजिंदर शर्मा, वीरेंदर सिंह,शेर सिंह डांडा, जयपाल, विक्रम ढिल्लों, सुरेश, अमन सहगल, रिकी नंदा,पिया सैनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के कार्यक्रम में उपायुक्त मुकुल कुमार शामिल हुए,सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का पौधरोपण अभियान जारी

Fri Aug 12 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हरित भारत, हरित धरा अभियान। कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हरित भारत, हरित धरा अभियान सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान […]

You May Like

advertisement